स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट, लिखा- अगर मैं हफ्ते में एक बार विवादों में...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 18, 2019 16:44 IST2019-10-18T16:44:32+5:302019-10-18T16:44:32+5:30

हाल ही में स्वरा ने ट्वीट किया है जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। स्वरा ने खुद के कंट्रवर्सी में रहने के बारे में ट्वीट किया है।

swara bhasker tweet goes viral | स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट, लिखा- अगर मैं हफ्ते में एक बार विवादों में...

स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट, लिखा- अगर मैं हफ्ते में एक बार विवादों में...

Highlightsस्वरा की बात करें तो आखिरी बार वह वीरे दि वेडिंग में नजर आईं थीं।अब एक्ट्रेस जल्द फिल्म शीरकोर्मा में नजर आने वाली हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी शानदार एक्टिंग कारण फैंस के बीच जानी जाती हैं। स्वरा सोशल मीडिया पर अपनी बात बेवाकी से रखती हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर ट्वीट करती रहती हैं। हाल ही में स्वरा ने ट्वीट किया है जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। स्वरा ने खुद के कंट्रवर्सी में रहने के बारे में ट्वीट किया है।

फैंस ये जाकर हैरान हो जाएंगे कि उन्होंने कंट्रोवर्सी को लेकर ट्वीट क्यों किया है। अपने बेवाक इरादों के लिए जानी जानें वाली स्वरा का ये रूप फैंस को चौंका सकता है। साथ ही स्वरा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

स्वरा ने हाल ही में ट्वीट करते हुए लिखा है कि मूल रूप से, यदि में सप्ताह में एक बार ट्विटर कंट्रोवर्सी में शामिल ना रहूं, तो समझ लेना मैं डेड हो गई।

स्वरा ने हाल ही में अभिजीत बनर्जी  को मिले अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार मिलने पर भी ट्वीट किया था। स्वरा ने ट्वीट करके लिखा था कि इकोनॉमिक्स में 2019 के नोबेल पुरस्कार के लिए बधाई अभिजीत बनर्जी। भारत के लिए गर्व करने का पल। अब क्या करें लेकिन यह बताना जरूरी है कि वे जेएयू के पूर्व छात्र  हैं।

स्वरा की बात करें तो आखिरी बार वह वीरे दि वेडिंग में नजर आईं थीं। अब एक्ट्रेस जल्द फिल्म शीरकोर्मा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में शबाना आजमी और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभी इसकी रिलीज डेट तय नहीं हुई है।
 

Web Title: swara bhasker tweet goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे