ब्रेकअप से इस तरह उबर रही हैं स्वरा भास्कर, खुद बताया किस तरह कर रही हैं डील
By मेघना वर्मा | Updated: September 1, 2019 09:58 IST2019-09-01T09:58:22+5:302019-09-01T09:58:22+5:30
स्वरा भास्कर आखिरी बार फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, सोनम के अहूजा और शिखा तालसानिया थी।

ब्रेकअप से इस तरह उबर रही हैं स्वरा भास्कर, खुद बताया किस तरह कर रही हैं डील
स्वरा भास्कर बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं जो हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखती हैं। सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थीं। लंबे समय से वो बॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थीं। रिसेंटली उनका ब्रेकअप हो गया है।
हाल ही में स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू में अपने ब्रेकअप को लेकर कई बातें कही हैं। टीवी टुडे की रिपोर्ट की मानें तो स्वरा भास्कर हाल ही में रॉमेडी नाऊ के चैट शो पर गई थी जहां उन्होंने अपने ब्रेकअप के बाद उससे डील करने को लेकर बात कही है। अपने लव लाइफ को लेकर स्वरा भास्कर ने कहा कि, 'मैं रिसेंटली लम्बे समय के बाद सिंगल हुई हूं। ये नहीं बताना चाहती की कितने समय बाद मगर अच्छे साहित्य और सिनेमा ब्रेकअप या किसी भी परेशान करने वाली स्थिति से बचने के लिए बेहतरीन उपाय है।'
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्वरा भास्कर पांच साल से राइटर हिमांशु शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थी। स्वरा के ब्रेकअप रिसेंटली हुआ है। दोनों अभी भी एक-दूसरे से बात करते हैं और एक-दूसरे की फैमिली की रिस्पेक्ट भी करते हैं। दोनों की फैमिली भी दोनों के फैसले को जानती है। ॉ
स्वरा ने किया था पोस्ट
लगभग एक साल पहले स्वरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने हिमांशु के साथ फोटो डाली थी। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा था, 'जब आपकी गर्लफ्रेंड आपको वेकेशन पर ले जाने के लिए फोर्स करें और सेल्फी में पोज देने के लिए भी फोर्स करे।' स्वरा की इसी फोटो के बाद उनके रिलेशनशिप का खुलासा हुआ था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर आखिरी बार वीरे दी वेडिंग फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, सोनम के अहूजा और शिखा तालसानिया थी। वहीं शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो के राइटर हैं हिमांशु शर्मा। स्वरा, एक्ट्रेस दिव्या दत्ता के साथ फिल्म शीरकर्मा भई नजर आएंगी। फिल्म में वरिष्ठ एक्ट्रेस शबाना आजमी भी होंगी।

