लाइव न्यूज़ :

इरफान खान की मौत से टूटी नहीं सुतपा सिकदर, कहा - वो हमें जीना सिखा कर चले गए

By भाषा | Updated: May 1, 2020 14:51 IST

इरफान की पत्नी सुतपा सिकदर ने कहा कि उनके जीवन का जश्न मनाने का सबसे बढ़िया तरीका है कि उनकी सिखाई गई बातों को अमल में लाया जाए और खुद को विकसित किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान खान के निधन से दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों के दिल टूट गए। सिकदर ने कहा कि इरफान की गैरमौजूदगी को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है लेकिन उन्होंने उन्हें सिखाया था कि वह “किसी भी चीज में सामान्य बात’’ से संतुष्ट न हों।

इरफान खान के सकारात्मक विचारों एवं जिंदादिली को कायम रखते हुए उनके परिवार ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता को कभी “एकल आयामी यथार्थ” रास नहीं आया और यही बात उन्हें उनकी मौत को किसी नुकसान नहीं बल्कि “उनकी सिखाई गई बातों” के लाभ के तौर पर देखने की उम्मीद देती है और वे हर चीज में लय देखने की कोशिश कर रहे हैं। इ

इरफान की पत्नी सुतपा सिकदर ने कहा कि उनके जीवन का जश्न मनाने का सबसे बढ़िया तरीका है कि उनकी सिखाई गई बातों को अमल में लाया जाए और खुद को विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि वह और उनके दोनों बेटे - बाबिल और अयान- यही करने की योजना बना रहे हैं। भारत के बेहतरीन एवं सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक, इरफान दुर्लभ किस्म के कैंसर से जूझ रहे थे और 53 की उम्र में बुधवार को उनकी यहां के अस्पताल में मौत हो गई। 

इरफान खान के निधन से दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों के दिल टूट गए। हर कहीं से इरफान के प्रशंसकों की तरफ से जताए जा रहे दुख को मानते हुए, लेखिका-निर्माता ने कहा कि जब लाखों लोग उनके साथ दुख मना रहे हैं ऐसे में वह “अकेला महसूस” नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, ‘‘मैं हर किसी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि यह नुकसान नहीं, यह एक फायदा है। यह उनकी सिखाई चीजों का लाभ है और अब हमें सचमुच उन्हें अमल में लाना होगा और खुद को विकसित करना होगा।’’ 

सिकदर ने कहा कि इरफान की गैरमौजूदगी को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है लेकिन उन्होंने उन्हें सिखाया था कि वह “किसी भी चीज में सामान्य बात’’ से संतुष्ट न हों। उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह अविश्वसनीय है लेकिन मैं इरफान के शब्दों में कहूं तो ‘यह करिश्माई ’ है भले ही वह रहें या न रहें और उन्हें यही पसंद था, उन्हें कभी भी एकल आयामी यथार्थ पसंद नहीं था। मुझे उनसे बस एक बात की शिकायत है, उन्होंने पूरे जीवन के लिए मेरी आदतें खराब कर दी हैं। उत्कृष्टता के लिए उनकी तलाश मुझे सामान्य बातों में खुश नहीं रहने देगी।” 

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच