लाइव न्यूज़ :

नफरत फैलाने वालों के ऊपर बॉलीवुड एक्टर ने साधा निशाना, लिखा-कोरोना से तो जैसे-तैसे बच ही जाएँगे, पर ...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 7, 2020 11:48 IST

सुशांत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सुशांत हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस का कहर दिन पे दिन बढ़ता जा रहा है। भारत में भी ये वायरस तेजी से फैल रहा है

कोरोना वायरस का कहर दिन पे दिन बढ़ता जा रहा है। भारत में भी ये वायरस तेजी से फैल रहा है। भारत में  तेजी से इस वायरस से लोग संक्रमित हो रहे हैं। इस वायरस की आड़ में सांप्रदायिकता की नफरत फैलाई जा रही है।हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह (Sushant Singh) ने सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाले लोगों पर जमकर निशाना साधा है।

सुशांत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सुशांत हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं। हाल ही  में सुशांत ने कुछ फोटो शेयर किये हैं, जिनमें लोग धार्मिक कट्टरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।इस पर सुशांत सिंह (Sushant Singh Twitter) ने ट्विटर पर उन लोगों को जमकर लताड़ लगाई है।

सुशांत ने कुछ फोटो शेयर करके ट्वीट किया है। सुशांत ने ट्वीट करके लिखा है कि कोरोना से तो जैसे-तैसे बच ही जाएँगे, पर जो नफ़रत फैलाई जा रही है उससे नहीं बच पाएँगे। और शायद अब बचाने लायक़ कुछ बचा भी नहीं है। सुशांत का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। सुशांत ने अपने हिंदी सिनेमा करियर की शुरुआत रामगोपाल वर्मा की फिल्म जंगल में हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर की थी। इस फिल्म में उन्हें उनके बेहतरीन अभिनय के लिए आलोचकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली थी।  इस उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं जिनमें दम, लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह, शहर,सत्या,डरना मना है जैसी फ़िल्में शामिल हैं। 

सुशांत बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे के भी बहुत अच्छे अभिनेता हैं , फिलहाल वह लाइफ ओके पर सावधान इंडिया में नरेटर की भूमिका अदा करा रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच