रिया से पूछताछ करने वाले मुंबई पुलिस के DCP अभिषेक त्रिमुखे कोरोना पॉजिटिव, क्या एक्ट्रेस का भी होगा टेस्ट?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 29, 2020 14:31 IST2020-08-29T14:31:41+5:302020-08-29T14:31:41+5:30
सुशांत सिंह मामले में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने वाले डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे और उनके सभी घरवाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं

रिया से पूछताछ करने वाले मुंबई पुलिस के DCP अभिषेक त्रिमुखे कोरोना पॉजिटिव, क्या एक्ट्रेस का भी होगा टेस्ट?
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। सुशांत के निधन का केस दिन पर दिन उलझता जा रहा है। एक्टर के निधन पर कई तरह के सवाल खड़े हैं। एक्टर के निधन से शक के घेरे में सबसे ज्यादा रिया चक्रवर्ती हैं। अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। अब हर किसी को उम्मीद है कि सुशांत निधन की असलियत सामने आने वाली है।
खबरे के अनुसार रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने वाले डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे और उनके सभी घरवाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीसीपी त्रिमुखे पर सुशांत केस में जांच को लेकर सवाल उठते रहे हैं। रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स से ये खुलासा हुआ था कि सुशांत सिंह की मौत के बाद रिया की बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से फोन पर कई बार बातचीत हुई थी।
कॉल्स से साफ हुआ है कि रिया लगातार डीसीपी के संपर्क में थीं।अब अभिषेक त्रिमुखे के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है। खास बात ये है कि त्रिमुखे के साथ उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, अब सवाल है कि क्या अब रिया चक्रवर्ती का भी कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। हालांकि रिया के टेस्ट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
सुशांत को मिलेगा पुरस्कार
हाल ही में ऐलान किया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत को मरणोपरांत 'दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 2021' से नवाजा जाएगा। 'दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स 2021' को इंडिया का 'ऑस्कर' कहा जाता है। इस अवॉर्ड को पाना हर किसी सितारे का सपना होता है। सुशांत सिंह राजपूत ने भी 'दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 2021' की ट्रॉफी पाने का सपना देखा था जो कि उनके मरने के बाद पूरा होने जा रहा है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय जल्द ही 'दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स 2021' का आयोजन करने वाला है। सूत्रों की माने तो इस बार एक मिनिस्ट्री दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स 2021 की तैयारी कर रहा है। खबर के अनुसार सुशांत को ये सम्मान जल्द से जल्द दिया जा सकता है।
