सनी लियोनी के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में लगेगा अब बेंगलुरु का तड़का
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 9, 2018 13:14 IST2018-01-09T12:21:26+5:302018-01-09T13:14:33+5:30
सनी लियोनी का एक शो दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने जा रहा है।

सनी लियोनी के फैंस के लिए खुशखबरी, दिल्ली में लगेगा अब बेंगलुरु का तड़का
सनी लियोनी के दिल्ली में रहने वाले चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। सनी के फैंस की जो हसरत बेंगलुरु में पूरी नहीं हो सकी थी, वह दिल्ली में पूरी होने जा रही है। बेंगलुरु में सनी को परफॉर्म करना था, लेकिन विरोध के चलते सनी लियोनी ने वहां शो नहीं कर पाईं थीं। सनी के वाला होंने वाले पर्फार्मेंस पर काफी मलाल था, लेकिन अब लोहिड़ी के मौके पर 13 जनवरी को वे दिल्ली में शानदार परफॉर्मेंस देती नजर आएंगी।
सनी के साथ उनके फेमस गाने 'बेबी डॉल' की गायिका कनिका कपूर भी मंच साझा करती नजर आएंगी। इस तरह ये दोनों अपने फैन्स का भरपूर मनोरंजन करने वाली हैं और सनी खुद भी बेंगलुरु की कमी को दिल्ली में पूरा करना ही चाहेंगी।
सनी लियोन वैसे भी अपने स्टेज शो की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। सनी लियोनी का ये शो दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होगा, जहां टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा इसको होस्ट करेंगी। सनी लियोनी इन दिनों साउथ की अपनी फिल्म के लिए जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं क्योंकि वे अपनी इमेज को बदलना चाहती हैं। शायद इसलिए वह इस फिल्म में अलग अवतार में नजर आएंगी। फिल्म में सनी लियोनी वॉरियर बनी हैं और इसके लिए उन्होंने खूब ट्रेनिंग भी ली है।