लाइव न्यूज़ :

सनी लियोनी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ये वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल, सनी ने कहा- बत्तियां बुझा दो

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 25, 2019 19:08 IST

वीडियो की शुरुआत में नवाजुद्दीन अपने लुक को लेकर परेशान रहते हैं। मुंह को खुशबूदार करके और बॉडी पर डियो लगाकर जाते हैं सनी लियोनी के पास। जैसे ही उनकी एंट्री होती है तो सनी ग्लैमरस अंदाज में दिखाई देती हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का सनी लियोनी के साथ एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। इस वीडियो की खासियत यह है कि नवाजुद्दीन सनी के साथ अनाड़ी अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।

फिल्मों में नवाजुद्दीन का डांस बहुत ही कम देखने को मिलता है। ऐसे में उनका डांस वाला यह वीडियो देखने लायक है। जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं यह नवाजुद्दीन की आने वाली फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' का है। इस फिल्म में एक गाना 'बत्तियां बुझा दो' भी है जो कि इन दिनों यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है।

गाने की शुरुआत में नवाजुद्दीन अपने लुक को लेकर परेशान रहते हैं। मुंह को खुशबूदार करके और बॉडी पर डियो लगाकर जाते हैं सनी लियोनी के पास। जैसे ही उनकी एंट्री होती है तो सनी ग्लैमरस अंदाज में दिखाई देती हैं। पहले तो नवाजुद्दीन सनी को देखकर थोड़ा नर्वस होते हैं, फिर वह भी अपने हिसाब से सनी के साथ डांस करने लगते हैं। गाना जैसे-जैसे आगे बढ़ता है नवाजुद्दीन फुल मस्ती के मूड में आ जाते हैं और सनी के साथ जमकर डांस करते हैं।

यहां देखें फुल वीडियो (Sunny Leone Nawazuddin Siddiqui Video)

इस गाने को ज्योतिका टंगरी और रामजी गुलाटी ने गाया है। गाने की लिरिक्स कुमार (Kumaar) ने लिखी है। यह गाना Zee Music Company के यूट्यूब अकाउंट पर 23 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। अब तक इस वीडियो पर लगभग 13 लाख 90 हजार व्यूज आ चुके हैं।

टॅग्स :सनी लियोननवाज़ुद्दीन सिद्दिकीबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच