एक बार फिर से 'मां' बनीं सनी लियोन, घर आए दो नन्हें मेहमान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 5, 2018 12:24 IST2018-03-05T11:48:12+5:302018-03-05T12:24:12+5:30

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री सनी लियोन एक बार फिर से मां बन गई हैं। इस बार वह दो बेटे की मां बनी हैं। सनी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।

sunny leone family a new born sons | एक बार फिर से 'मां' बनीं सनी लियोन, घर आए दो नन्हें मेहमान

एक बार फिर से 'मां' बनीं सनी लियोन, घर आए दो नन्हें मेहमान

मुंबई,( 5 मार्च):  बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री सनी लियोन एक बार फिर से मां बन गई हैं। इस बार वह दो बेटे की मां बनी हैं। सनी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।

सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने लिखा है कि  उनके पर‍िवार में दो बेटे जुड़ गए हैं। सनी ने अपने इन बेटों के नाम अशर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर रखा रखा है। साथ ही सनी ने इन दोनों की तस्‍वीर भी साझा की है। साथ ही इस फोटो में उनकी गोद ली हुई बेटी निशा कौर वेबर भी नजर आ रही है। 

इसके साथ ही उनकी बड़ी बेटी दोनों बेटो के बीच में बैठी नजर आ रही है।  उन्होंने अपनी पोस्‍ट में लिखा है कि इतना खूबसूरत और बड़ा परिवार पाकर मैं और मेरे पति डेन‍ियल बेहद खुश हैं। इससे पहले सनी एक बेटी को गोद ले चुकी हैं, जिसके बाद अब उन्होंने एक बार फिर से दो बच्चों को गोद लिया है।

Web Title: sunny leone family a new born sons

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे