लाइव न्यूज़ :

तेरी सगाई हो गई, मिठाई तो खिला दे- विक्की कौशल से बोले थे पिता, कैटरीना संग विक्की के रोका पर अभिनेता के भाई

By अनिल शर्मा | Updated: September 22, 2021 11:47 IST

इस बीच विक्की के भाई सनी ने अपने एक हालिया साक्षात्कार में इसपर खुलकर बातें की हैं। सनी ने अफवाहों को लेकर अपने घरवालों की प्रतिक्रियाओं के बारे में जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्देसनी ने कहा, ऐसा कुछ नहीं था, हर कोई जानता था कि यह कुछ भी नहीं थामुझे लगता है, कुछ ही घंटों में उन्होंने इसके बारे में भी स्पष्ट कर दिया थासनी के मुताबिक उनके पिता ने विक्की से मजाक में सगाई की मिठाई खिलाने को कहा था

मुंबईः अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई की अफवाहें पिछले महीने सामने आईं और यह बताया गया कि दोनों ने उनके घर पर एक 'रोका' समारोह भी किया था। कैटरीना की टीम ने इन खबरों का तुरंत खंडन किया और स्पष्ट किया कि वह आगामी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के लिए तुर्की जा रही थीं।

ये अफवाहें यू हीं नहीं उड़ी थीं। पिछले एक साल से अधिक समय से कैटरीना कैफ और विक्की के रिश्ते में होने की अफवाह है। उन्हें एक-दूसरे के घरों में देखा जाता है और यहां तक ​​​​कि वे अपने भाई-बहनों - इसाबेल कैफ और सनी कौशल के साथ अलीबाग की यात्रा पर भी गए थे।

इस बीच विक्की के भाई सनी ने अपने एक हालिया साक्षात्कार में इसपर खुलकर बातें की हैं। सनी ने अफवाहों को लेकर अपने रिश्तेदारों की प्रतिक्रियाओं के बारे में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि काल्पनिक रोका में आमंत्रित नहीं किए जाने से कोई भी वास्तव में नाराज नहीं था।

फिल्म कंपैनियन को दिए साक्षात्कार में सनी ने कहा- ऐसा कुछ नहीं था, हर कोई जानता था कि यह कुछ भी नहीं था। मुझे लगता है, कुछ ही घंटों में उन्होंने इसके बारे में भी स्पष्ट कर दिया था। हम नहीं जानते कि यह पूरी बात कैसे शुरू हुई। हम बस सुबह उठे और यह खबर आई, और फिर हर किसी की प्रतिक्रिया थी- 'यह क्या है?' सनी ने आगे कहा कि यह ऐसा था जैसे अखबार कह रहा हो, 'आज कोई खबर नहीं है, तो चलिए इसे छापते हैं'।

वहीं स्पॉटबॉय के संग बातचीत में सनी ने कहा था, "मुझे याद है कि जब अफवाहें आई थीं उस वक्त विक्की जिम गया था। इसलिए, जब वह घर लौटा, तो माँ और पिताजी ने उससे मजाक में पूछा, 'अरे यार, तेरी सगाई हो गई, मिठाई तो खिला दे।और फिर विक्की ने उनसे कहा, 'जितनी असली सगाई हुई है, उतनी असली मिठाई भी खा लो। गौरतलब है कि अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि विक्की और कैटरीना वास्तव में एक-दूसके को डेट कर रहे हैं।

 

टॅग्स :विक्की कौशलकैटरीना कैफबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच