लाइव न्यूज़ :

फिल्मों के चयन को लेकर कुछ ऐसा करते हैं सनी देयोल, जान के हैरान हो जाएंगे आप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 24, 2018 11:54 IST

अपने 35 साल के फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके अभिनेता सनी देओल का कहना है कि उनका काम करने का तरीका बिल्कुल स्वाभाविक है और वह फिल्म की कहानी पढ़ने के बजाय सुनने में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं।

Open in App

अपने 35 साल के फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके अभिनेता सनी देओल का कहना है कि उनका काम करने का तरीका बिल्कुल स्वाभाविक है और वह फिल्म की कहानी पढ़ने के बजाय सुनने में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं। सनी ने कहा, ''मैं बहुत सहज व्यक्ति हूं, मैं आइडिया और विचार को सुनकर जो सही लगता है वही करता हूं।

मैं न विस्तार में जाता और न कभी फिल्म की स्क्रप्टि पढ़ता हूं। मैं सिर्फ निर्देशक का आइडिया सुनता हूं और फिर काम में लग जाता हूं। मैं हमेशा कहानीकार से मिलकर पर्दे पर दिखाए जाने वाले विषय के बारे में ही सुनता हूं। 

1983 में बेताब से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाले सनी 'घायल', 'दामिनी', 'डर' और 'गदर- एक प्रेम कथा' जैसी कई शानदार फिल्मों में अभिनय के जलवे बिखेर चुके हैं।

हाल ही में सनी की बैक टू बैक दो फिल्में पर्दे पर रिलीज हुई हैं। मुहल्ला अस्सी में उनके काम को फैंस के द्वारा जमकर सराहा गया है। जबकि इसी शुक्रवार को रिलीज हुई भैयाजी सुपरहिट की कहानी को फैंस के द्वारा खास पसंद नहीं किया गया है लेकिन यहां भी फैंस को सनी भा गए हैं।

 

टॅग्स :सनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस