लाइव न्यूज़ :

चुनाव जीतने के बाद छुट्टियां मना रहे हैं सनी देओल, यूजर्स ने ट्रोलकर कहा- 'गुरदासपुर भी आ जाओ'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 4, 2019 11:02 IST

सनी देओल चुनाव तो जीत गए लेकिन अब वो इसी वजह से ट्रोल भी हो रहे हैं। दरअसल हाल ही में सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहते हैं कि...

Open in App

इस बार के लोकसभा चुनाव में कई सेलिब्रिटीज ने जीत दर्ज करके और अपनी राजनीतिक पारी शुरू की है। इन्हीं में से एक हैं एक्टर सनी देओल।सनी देओल ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर  गुरदासपुर से चुनाव लड़ा था और वह भारी बहुमत से चुनाव में विजयी भी हुए। चुनाव जीत पर वह घूमने निकल गए हैं।

सनी देओल चुनाव तो जीत गए लेकिन अब वो इसी वजह से ट्रोल भी हो रहे  हैं। दरअसल हाल ही में सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहते हैं कि 'अभी मैं काजा (हिमाचल प्रदेश) जाने के रास्ते में हूं। यह बहुत ही खूबसूरत जगह है। मैं पिछले साल भी यहां आया था। बहुत अच्छे लोग हैं और बहुत अच्छा खाना है। मैं करीब आधे घंटे तक यहां रूकूंगा। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा।'

फिर क्या था लोगों ने सनी को ज्ञान देना शुरू कर दिया और देखते ही देखते एक्टर ट्रोल हो गए। यूजर्स ने उनको गुरदासपुर आने की सलाह दे डाली।

एक यूजर ने लिखा कि 'ऐसा लग रहा है जैसे गुरदासपुर की सारी समस्याएं खत्म हो गई हैं तभी आप छुट्टियां मनाने के मूड में हैं।'

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'गुरदासपुर का स्टार, छुट्टियां मनाने के मूड में। वीडियो और मूवीज। उम्मीद है सब अच्छा होगा।'

टॅग्स :सनी देओल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस