एक बार फिर ढाई किलो के हाथ का दम दिखाते हुए नजर आएंगे सनी देओल, बनेंगे 'फ़तेह सिंह'
By विवेक कुमार | Updated: July 21, 2018 13:03 IST2018-07-21T13:03:17+5:302018-07-21T13:03:17+5:30
सनी देओल, राजकुमार संतोषी की दामिनी, घायल और घातक जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

एक बार फिर ढाई किलो के हाथ का दम दिखाते हुए नजर आएंगे सनी देओल, बनेंगे 'फ़तेह सिंह'
मुंबई, 21 जुलाई: बॉलीवुड के एक्शन किंग अभिनेता 'सनी देओल' के ढाई किलो के हाथ का दम एक बार फिर नजर आएगा। जल्द ही सनी देओल डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम फ़तेह सिंह होगा। जो कि एक पीरियड ड्रामा है। संतोषी को साल 2013 से अपनी इस फिल्म के लिए हीरो की तलाश थी। जो कि अब पूरी हुई है।
बता दें कि सनी देओल, राजकुमार संतोषी की दामिनी, घायल और घातक जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फ़िलहाल सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म यमला पगला दीवाना 3 में बिजी हैं जो को 31 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान भी हैं जो कैमियो रोल में नजर आएंगे।
वहीं इस फिल्म के अलावा सनी देओल 'भईया जी सुपरहिट' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल भी हैं। ये दोनों जोड़ी 12 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी।
दोनों सुपरहिट फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' में साथ नजर आए थे। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। भईया जी सुपरहिट 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। सनी देओल को साथ प्रीटी जी जिंटा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, अमीषा पटेल, संजय मिश्रा और भी कई किरदार नजर आएंगे।

