लाइव न्यूज़ :

जल्द बनेगा सनी देओल और अमीशा पटेल की ‘गदर’ का सीक्वल, 15 साल से चल रहा है काम

By भाषा | Updated: May 5, 2019 17:12 IST

Open in App

सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। इस फिल्म का सीक्वल बनाने का काम चल रहा है और सीक्वल पुरानी फिल्म ‘भारत-पाकिस्तान’ की मूल कहानी से ही आगे बढ़ेगा। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। यह फिल्म भारत की उन शीर्ष तीन फिल्मों में शामिल है जिससे सबसे ज्यादा दर्शकों ने देखा है।

सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म को 17 करोड़ लोगों ने देखा और 2001 में इसने 256 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘‘ हम इस फिल्म के सीक्वल पर 15 साल से काम कर रहे हैं। गदर तारा (सनी देओल), सकीना (अमिषा पटेल) और जीत (उनका पुत्र) की कहानी होगी।

फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान की पृष्ठभूमि के साथ आगे बढ़ेगी क्योंकि इसके बिना यह अधूरी होगी। फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘‘फिल्म के कलाकार पहले वाले ही होंगे जैसा कि ‘बाहुबली’, ‘रैम्बो’, ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ में हमने देखा है। हमने इस फिल्म का विचार सनी देओल के साथ साझा किया है। हम अभी इस बारे में कुछ भी खुलासा नहीं कर सकते हैं।’’

इस फिल्म में अमरीश पुरी और लिलेट दुबे भी थीं। इस फिल्म के अलावा देओल और शर्मा की दूसरी फिल्म ‘अपने’ के सीक्वल का भी काम शुरू हो चुका है। इसमें सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र ने काम किया था। भाषा स्नेहा अविनाश अविनाश

टॅग्स :सनी देओलअमीषा पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस