'गुत्थी' के किरदार की वजह से बेटे को होना पड़ता था अपमानित, सुनील ग्रोवर को लड़की बनने से कर दिया था मना

By अनिल शर्मा | Published: August 3, 2021 10:22 AM2021-08-03T10:22:56+5:302021-08-03T10:34:08+5:30

सुनील ग्रोवर ने बताया था किएक बार सुनील ग्रोवर के बेटे की खूब हंसी उड़ाई गई थी। जिसके बाद उसने परेशान होकर अपने पापा को महिला किरदार करने से मना कर दिया था।

Sunil Grover Son mohan had to be humiliated because of the character of Gutthi was refused to do female character | 'गुत्थी' के किरदार की वजह से बेटे को होना पड़ता था अपमानित, सुनील ग्रोवर को लड़की बनने से कर दिया था मना

'गुत्थी' के किरदार की वजह से बेटे को होना पड़ता था अपमानित, सुनील ग्रोवर को लड़की बनने से कर दिया था मना

Highlights सुनील ग्रोवर ने बताया था कि महिला किरदार की वजह से उनके बेटे की खूब हंसी उड़ाई गई थीबेटे मोहने ने महिला किरदार करने से सुनील ग्रोवर को मना कर दिया थामहिला किरदार करने को लेकर सुनील ग्रोवर ने कहा था कि उन्हें गर्व महसूस होता है।

वैसे तो ऐसे कई कॉमेडी शो हुए और उनमें ऐसे कई कलाकार भी रहे जिन्होंने महिला किरदार निभाया, लेकिन लोगों में रिंकू भाभी और गुत्थी को लेकर जितना क्रेज ता वैसा बहुत कम देखा गया। “इनको आता ही नहीं…,जिंदगी बर्बाद हो गया” जैसी बातों से द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर ने गुत्थी और रिंकू देवी के किरदारों से लोगों को खूब हंसाया। लेकिन इन्हीं महिला करिदारों की वजह से सुनील ग्रोवर के बेटे मोहन को अपमानित होना पड़ता था, उसकी खूब हंसी उड़ाई जाती थी। इस बात का जिक्र सुनील ग्रोवर ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।

सुनील ग्रोवर ने बताया था कि एक बार उनके बेटे की खूब हंसी उड़ाई गई थी। जिसके बाद उसने परेशान होकर अपने पापा को महिला किरदार करने से मना कर दिया था। सुनील ग्रोवर ने बताया था कि 6 (इंटरव्यू के दौरान) साल का मेरा बेटा मोहन है। आज से दो तीन साल पहले जब गुत्थी बहुत हिट था तो उसको कुछ लड़के बिल्डिंग में चिढ़ाते थे। उसे चिढ़ाते हुए कहते- तेरे पापा तो लड़की बनते हैं।

बेटे ने लड़की बनने से सुनील ग्रोवर को मना कर दिया

सुनील ग्रोवर ने बातचीत में आगे कहा कि वह इन बातों से परेशान हो जाता था। एक दिन मेरे पास आया और लड़की बनने से मना कर दिया। बकौल सुनील ग्रोवर- वह परेशान होकर एक दिन मेरे पास आया और कहा, पापा वो लड़की वाला मत किया करो। सुनील ग्रोवर ने वजह पूछी। बेटे ने बस कहा कि नहीं मत किया करो। सुनील ग्रोवर ने बिल्डिंग में पता लगाया तो पता चला कि कुछ लड़कों ने उससे कुछ कहा है।

बेटे को सुनील ग्रोवर ने ऐसे समझाया

सुनील ग्रोवर को मामला समझते देर नहीं लगी। वह बेटे को एक मॉल ले गए। सुनील ग्रोवर ने बताया कि मॉल में ‘गुत्थी’ को देखकर लोगों की वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और वे मेरे साथ फोटो खिंचाने लगे। सुनील बताया कि उस मॉल की घटना से उसे कहीं ना कहीं एहसास हुआ। तो मैंने उससे कहा कि इतने सारे लोगों के चेहरे पर हम लोग हंसी लाते हैं। ये अच्छी चीज है।

महिला किरदार कर, गर्व महसूस होता हैः सुनील

महिला किरदार करने को लेकर सुनील ग्रोवर ने कहा था कि उन्हें गर्व महसूस होता है। कॉमेडियन बनना बहुत मुश्किल होता है और इससे भी मुश्किल होता है लोगों को हंसाना। और हंसाना पुण्य का काम होता है। तो मुझे लगता है कि कॉमेडियन संत के आस-पास होता है। सुनील ग्रोवर ने कहा कि उन्हें टीवी करके बहुत मजा आता है।

Web Title: Sunil Grover Son mohan had to be humiliated because of the character of Gutthi was refused to do female character

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे