सुनील ग्रोवर ने लोगों से घर में रहने के लिए दिया शराब का लालच, कहा- अगर चाहते हो दारू के ठेके जल्दी खुले तो...
By अमित कुमार | Updated: April 3, 2020 19:56 IST2020-04-03T19:39:20+5:302020-04-03T19:56:13+5:30
मशहूर कमीडियन और ऐक्टर सुनील ग्रोवर ने भी शुक्रवार को लोगों से घरों में रहने की अपील की। सुनील ने अनोखे अंदाज में लोगों से घर में रहने की गुजारिश की।

(फाइल फोटो)
इन दिनों देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर रखा है। ऐसे में सभी लोग इसका पालन कर रहे हैं और घर में ही रहकर अपना काम कर रहे हैं। इस दौरान कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। मशहूर कमीडियन और ऐक्टर सुनील ग्रोवर ने भी शुक्रवार को लोगों से घरों में रहने की अपील की। सुनील ने अनोखे अंदाज में लोगों से घर में रहने की गुजारिश की।
सुनील ग्रोवर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ठेके खुलेंगे, घर पर रहें। नहीं घर पर रहोगे तो और समय लगेगा। मर्ज़ी आपकी। सुनील ग्रोवर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुनील के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ट्वीट के साथ सुनील के इंस्टा में अपना वीडियो भी शेयर किया है। इससे पहले सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ा एक पुराना वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।
If you stay at home, wine shops will open soon. If you don’t stay at home it will take even longer. Choice is yours.
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) April 3, 2020
ठेके खुलेंगे, घर पर रहें. नहीं घर पर रहोगे तो और समय लगेगा। मर्ज़ी आपकी.
बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 384 पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमितों में निजामुद्दीन मरकज से निकाले गए 259 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी में 91 नये मामले सामने आए हैं और मरकज से निकाले गए एक और व्यक्ति की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई जिससे शहर में इस बीमारी से मृतकों की संख्या पांच हो गई है।