सुनील शेट्टी ने वाइफ माना को रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
By अमित कुमार | Updated: August 23, 2020 14:21 IST2020-08-23T14:21:36+5:302020-08-23T14:21:36+5:30
सुनील शेट्टी ने माना के साथ लव मैरिज की थी। फिल्मों में आने से पहले ही सुनील माना को दिल हार चुके थे। शादी के इतने सालों के बाद भी यह कपल एक-दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई देते हैं।

रियल एस्टेट क्वीन भी हैं माना शेट्टी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी वाइफ माना को बर्थडे विश करते दिखाई पड़ रहे हैं। माना शेट्टी के बर्थडे पर उनके लिए सुनील शेट्टी ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। छोटे-छोटे पलों को मिलाकर बनाए गए इस वीडियो को फैंस भी खासा पसंद कर रहे हैं।
22 अगस्त को माना का बर्थडे था और इस मौके को सुनील शेट्टी ने बेहद यादगार बनाया। माना 55 साल की हो गई हैं, लेकिन वह अपने आपको काफी फिट रखती हैं। माना के लिए बनाए गए इस स्पेशल वीडियो के बैकग्राउंड में सुनील शेट्टी ने आई लव यू गाना चलाया है। इससे साफ पता चलता है कि शादी के इतने सालों के बाद भी सुनील अपनी वाइफ से बेइंतहा मोहाब्बत करते हैं।
रियल एस्टेट क्वीन भी हैं माना शेट्टी
सुनील शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे जीवनसाथी। तुम्हारा पसंदीदा गाना।" सुनील शेट्टी द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि माना शेट्टी सिर्फ एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन ही नहीं बल्कि वो सोशल वर्कर और रियल एस्टेट की क्वीन भी हैं।
फैंस बेसब्री से कर रहे हेरा-फेरी के तीसरे भाग का इंतजार
माना सेव द चिल्ड्रन इंडिया नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। फंड जुटाने के लिए समय-समय पर वो 'आराइश' के नाम से प्रदर्शनी भी लगाती रहती हैं और जो पैसा आता है उसे लड़कियों और महिलाओं की जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, अगर सुनील शेट्टी की वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह सुपरहिट सीरिज 'हेरा फेरी की तीसरी फिल्म 'हेरा फेरी 3' में नजर आने वाले हैं।