एक बार फिर से 'हेरा फेरी 3' से रुबरु होंगे फैंस ,सुनील शेट्टी ने किया खुलासा

By भाषा | Updated: May 21, 2019 15:54 IST2019-05-21T15:53:40+5:302019-05-21T15:54:46+5:30

सुनील शेट्टी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ प्रियदर्शन से तीसरे पार्ट को लेकर बातचीत जारी है। इस पर साल के अंत में काम शुरू किया जा सकता है। इस पर काफी विचार-विमर्श किया जा रहा है।

Suniel Shetty: Excited for 'Hera Pheri 3' | एक बार फिर से 'हेरा फेरी 3' से रुबरु होंगे फैंस ,सुनील शेट्टी ने किया खुलासा

एक बार फिर से 'हेरा फेरी 3' से रुबरु होंगे फैंस ,सुनील शेट्टी ने किया खुलासा

Highlightsफैंस से जल्द हेरा फेरी का तीसरा पार्ट रुबरु होगाइस फिल्म के बारे में सुनील शेट्टी ने कई खुलासे किए हैं

अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि वह फिल्म ‘हेरा फेरी3’ को लेकर काफी उत्साहित हैं, जिस पर साल के अंत में काम शुरू किया जाएगा। शेट्टी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ प्रियदर्शन से तीसरे पार्ट को लेकर बातचीत जारी है।

इस पर साल के अंत में काम शुरू किया जा सकता है। इस पर काफी विचार-विमर्श किया जा रहा है। मैं काफी उत्साहित हूं।’’ अभिनेता ने कहा कि उन्हें पहले वाली ‘हेरा फेरी’ पसंद आई थी लेकिन दूसरी में उन्हें कुछ खास मजा नहीं आया था।

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित पहली ‘हेरा फेरी’ 2000 में रिलीज हुई थी, जिसमें शेट्टी के साथ परेश रावल और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद तीनों एकबार फिर 2006 में आई ‘फिर हेरा फेरी’ में नजर आए, जिसका निर्देशन नीरज वोरा ने किया था। शेट्टी आखिरी बार 2017 में आई फिल्म ‘ए जेंटलमैन’ में नजर आए थे।

Web Title: Suniel Shetty: Excited for 'Hera Pheri 3'

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे