आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की सुनील शेट्टी ने की पुष्टि, बताया कब पवित्र बंधन में बंधेगा कपल

By मनाली रस्तोगी | Published: August 24, 2022 11:07 AM2022-08-24T11:07:01+5:302022-08-24T11:14:13+5:30

दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक बार फिर अपनी बेटी आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की योजना के बारे में बात की है। अभिनेता ने पुष्टि की कि वे दोनों शादी करेंगे।

Suniel Shetty confirms Athiya Shetty and KL Rahul's wedding but there is a twist | आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की सुनील शेट्टी ने की पुष्टि, बताया कब पवित्र बंधन में बंधेगा कपल

आथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की सुनील शेट्टी ने की पुष्टि, बताया कब पवित्र बंधन में बंधेगा कपल

Highlightsआथिया शेट्टी और केएल राहुल अक्सर ही अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरते हुए नजर आते हैं।दोनों को अक्सर ही साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है।सुनील शेट्टी ने कहा कि राहुल का कई दौरों की वजह से व्यस्त कार्यक्रम है।

मुंबई: आथिया शेट्टी और केएल राहुल अक्सर ही अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरते हुए नजर आते हैं। पिछले साल अहान शेट्टी की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान आथिया और राहुल ने एक साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की थी। दोनों को अक्सर ही साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है। यही नहीं, केएल राहुल के साथ आथिया शेट्टी उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए जाती हैं।

फिलहाल, काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि आथिया और राहुल जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें कि आथिया सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की बेटी हैं जो पेशे से एक्ट्रेस हैं तो वहीं केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान हैं और एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने अब स्पष्ट किया है कि उन दोनों की शादी होगी लेकिन अभी नहीं। 

अभिनेता ने कहा कि राहुल का कई दौरों की वजह से व्यस्त कार्यक्रम है और शादी के लिए शायद ही कोई खाली समय हो। सुनील ने इंस्टेंट बॉलीवुड को आथिया और राहुल की शादी की योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जैसे ही बच्चे फैसला करेंगे शादी हो जाएगी। राहुल के शेड्यूल हैं। अभी एशिया कप, वर्ल्ड कप, साउथ अफ्रीकन टूर, ऑस्ट्रेलिया टूर है। जब बच्चों को ब्रेक मिलेगा तब शादी होगी। एक दिन में शादी नहीं हो सकती ना?"

सुनील शेट्टी ने आगे कहा, "अभी पापा चाहते हैं कि लड़की है तो शादी हो जाए, लेकिन एक बार केएल राहुल को ब्रेक मिल जाए, बच्चे तय करें कब, क्योंकि आप कैलेंडर देखोगे तो डर जाओगे। एक दिन का दो दिन का गैप है और दो दिन में शादी नहीं हो सकती न। तो यही है, जब वक्त मिलेगा तो प्लानिंग जरूर होगी।"

Web Title: Suniel Shetty confirms Athiya Shetty and KL Rahul's wedding but there is a twist

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे