नये साल पर सुनिधि चौहान के घर गूंजी किलकारी, घर आया नन्हा मेहमान
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 2, 2018 09:27 IST2018-01-02T08:59:07+5:302018-01-02T09:27:49+5:30
पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान ने मुंबई के सूर्या अस्पताल में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर बच्चे को जन्म दिया।

नये साल पर सुनिधि चौहान के घर गूंजी किलकारी, घर आया नन्हा मेहमान
गायिका सुनिधि चौहान के घर नन्हे मेहमान ने जन्म लिया है। 1 जनवरी को उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है। सुनिधि का यह पहला बच्चा है, उन्होंने मुंबई के सूर्या अस्पताल में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर बच्चे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी गई है। सुनिधि चौहान ने 2012 में हीतेश सोनिक से शादी की थी।
सुनिधि की डॉक्टर रंजना धानू ने कहा है , मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, सुनिधि और उनके पति हीतेश दोनों ही बहुत खुश हैं। सुनिधि की प्रेग्नेंसी को 5 महीने हो गए थे, तब खबर सामने आई थी। उसके बाद से वह पर मीडिया से दूर रही हैं।
सुनिधि का करियर
सुनिधि ने अपने करियर की शुरुआत मजह चार साल की छोटी सी उम्र में की थी। उन्होंने कई सिंगिंग रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है। सुनिधि दूरदर्शन के रियलिटी शो मेरी आवाज सुनो में हिस्सा लेने वाली गायिका हैं, वह इस शो में विनर रही थीं।