बिना मेकअप भी कहर ढा रही हैं सुहाना खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी ये तस्वीर
By मेघना वर्मा | Updated: September 19, 2019 16:16 IST2019-09-19T16:16:27+5:302019-09-19T16:16:27+5:30
कुछ दिनों पहले सुहाना खान की ग्रेजुएशन की ये फोटोज वायरल हो रही थी। जिसमें सुहाना अपने दोस्तों के साथ फोटो सेशन करते दिखाई दे रही थी।

बिना मेकअप भी कहर ढा रही हैं सुहाना खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी ये तस्वीर
बॉलीवुड सितारों के साथ ही स्टार किड्स की भी अपनी अलग फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। फिल्मी सितारों के बच्चों को ना सिर्फ लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। बल्कि उनकी फोटोज भी शेयर करते हैं। ऐसी ही एक स्टार किड हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान। उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।
रीसेंटली सुहाना खान की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। ये फोटो सुहाना खान के फैन पेज ने शेयर किया है। इस फोटो में सुहाना ब्रआउन कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। सुहाना ने पॉनीटेल बना रखी है। सुहाना के इस फोटो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ये फोटो सुहाना खान की न्यूयॉर्क की फोटो है। वहीं कुछ दिनों पहले सुहाना खान के कॉलेज की फोटो वायरल हुई थी। इस फोटो में सुहाना खान के साथ उनके दोस्त भी दिख रहे थे। वहीं सुहाना खान की कॉन्वोकेशन की तस्वीर भी वायरल हुई थी। इस फोटो को गौरी खान ने शेयर किया था।
कुछ दिनों पहले सुहाना खान की ग्रेजुएशन की ये फोटोज वायरल हो रही थी। जिसमें सुहाना अपने दोस्तों के साथ फोटो सेशन करते दिखाई दे रही थी। इन फोटोज में सुहाना ब्लैक एंड व्हाइट ट्यूब आउटफिट में दिखी थीं। खुले बालों में सुहाना किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं। वहीं उनके साथ उनकी फ्रेंड्स भी दिखाई दे रहे थे।