सुहाना खान की दिलकश अदाओं ने ढाया कहर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 16, 2019 10:25 IST2019-10-16T10:25:49+5:302019-10-16T10:25:49+5:30
शाहरुख खान की बेटी सुहाना आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुहाना की फोटो सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती है।

सुहाना खान की दिलकश अदाओं ने ढाया कहर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये फोटो
शाहरुख खान की बेटी सुहाना आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सुहाना बॉलीवुड में डेब्यू के पहले ही अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन सुहाना की फोटो धमाल करती रहती हैं। सुहाना के चाहने वालों की लिस्ट अभी से बहुत लंबी है। हाल ही में सुहाना की एक फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
सुहाना ने हाल ही में जो फोटो शेयर की है, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में भी हमेशा की तरह से सुहाना अपनी अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं। फोटो में सुहाना अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में वह जबरदस्त पोज मारती नजर आ रही हैं। वह मिरर में सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।
इस मिरर सेल्फी में सुहाना ने ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है। साथ ही बालों को खोला हुआ है। सुहाना की खूबसूरत फोटो से फैंस निगाह नहीं हटा पाएंगे।इस तस्वीर को सुहाना खान ऑफिसियल नाम के इंस्टाग्राम पेज द्वारा शेयर की गई है।
फोटो सुहाना के चाहने वालों को हमेशा की तरह से खूब पसंद आ रही है। इस फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और लाइक कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सुहाना की फोटो पसंद की गई हो।
आपको बता दें कि सुहाना जल्द अपना डेब्यू करने वाली हैं। सुहाना शार्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू में नजर आने वाली हैं। हाल ही में सुहाना की इस फिल्म की टीजर भी रिलीज हो गया है। टीजर में सुहाना का खूबसूरत लुक देखने को मिला है।