लाइव न्यूज़ :

सुहाना खान की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल, ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं शाहरुख खान की लाडली

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 21, 2020 16:41 IST

सुहाना खान (Suhana Khan) को अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचाना जाता है, शाहरुख खान की बिटिया सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं

Open in App
ठळक मुद्देसुहाना की पहली शार्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू रिलीज हो गई है।सुहाना इन दिनों विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान, अबराम खान और आर्यन खान सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं।बॉलीवुड में एंट्री किए बिना ही सोशल मीडिया पर इनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। शाहरुख की बच्चों मे सोशल मीडिया पर उनकी बेटी सुहाना को काफी पसंद किया जाता है।  हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने अपना 20वां जन्मदिन मनाया है।

 सुहाना खान की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनके फैन्स को खूब पसंद आ रही हैं और उनपर कमेंट भी आ रहे हैं।  इन फोटो में सुहाना खान ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं। सुहाना खान (Suhana Khan) ने अपनी इस पोस्ट में एक्टर जेम्स डीन का जिक्र भी किया है।

सुहाना खान (Suhana Khan) ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं कमरे में आई, तुम जानते हो मेरी आंखें गुस्से में भर गईं बिल्कुल जेम्स डीन की तरह...'।  बता दें कि सुहाना खान अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन की वजह से वह अब अपने घर पर मुंबई हैं और फैमिली के साथ समय गुजार रही हैं। सुहाना ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम सार्वजनिक कर लिया है। सुहाना ने फैंन को देखने हुए अपने अकाउंट को सार्वजनिक और वेरीफाई करवा लिया है। इसलिए उसके फैन क्लबों को कोई और नुकसान नहीं हुआ। लेकिन सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम में कमेंट्स को डिसेबल कर दिया है।

इसका मतलब ये है कि सुहाना की किसी भी पोस्ट पर फैंस कभी भी कमेंट नहीं कर सकते हैं। फैंस को ये उम्मीद शायद नहीं थी कि सुहाना ऐसा करेंगी। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि सुहाना ट्रोल होने के डर से कदम उठाया है।

सुहाना इन दिनों विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। सुहाना आए दिन सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं। उनकी ये फोटो फैंस के बीच छा भी जाती हैं। लेकिन कई बार सुहाना फोटोज के कारण बुरी तरह से ट्रोल भी हो जाती हैं। कुछ यूजर्स उन्हें फीमेल शाहरुख खान तक बुला चुके हैं। शायद यही कारण है कि सुहाना ने ये कदम उठाया है।

सुहाना की पहली शार्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू रिलीज हो गई है। इस दस मिनट की फिल्म में सुहाना ने एक्टिंग टैलेंट से लोगों को प्रभावित किया।  इस फिल्म की कहानी  10 मिनट की थी। इसमें एक यंग कपल के इर्द गिर्द की कहानी थी। दो दिन के रोड ट्रिप में यह कपल अपने रिलेशनशिप की सच्चाई को फेस करता है।

टॅग्स :सुहाना खानशाहरुख़ खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच