बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री' ने दिखाया दम, 100 करोड़ी क्लब में हुई शामिल
By विवेक कुमार | Published: September 17, 2018 02:24 PM2018-09-17T14:24:27+5:302018-09-17T15:44:29+5:30
'Stree' box office collection, enters 100 crore club: 'स्त्री' के बारे में बात करें तो फिल्म की कहानी चंदेरी गांव की है। जहां एक 'स्त्री' का काला साया मंडराता है।
मुंबई, 17 सितम्बर: अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर 106.18 करोड़ की कमाई कर ली है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ने पहले वीक 60.39 करोड़, दूसरे वीक 35. 14 करोड़ की कमाई की। वहीं तीसरे वीकेंड पर 10.65 करोड़ अपने खाते में जमा किए।
बता दें कि स्त्री ने तीसरे वीक शुक्रवार को 2.14 करोड़, शनिवार को 3.76 करोड़ और रविवार को 4.75 करोड़ की कमाई की।
#Stree biz at a glance...
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 17, 2018
Week 1: ₹ 60.39 cr
Week 2: ₹ 35.14 cr
Weekend 3: ₹ 10.65 cr
Total: ₹ 106.18 cr
India biz.
BLOCKBUSTER.
'स्त्री' फिल्म को 1950 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी राज और डी के ने लिखी है।
#Stree continues its REMARKABLE journey, despite multiple films - new as well as holdover titles- eating into the market share... [Week 3] Fri 2.14 cr, Sat 3.76 cr, Sun 4.75 cr. Total: ₹ 106.18 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 17, 2018
अगर 'स्त्री' के बारे में बात करें तो फिल्म की कहानी चंदेरी गांव की है। जहां एक 'स्त्री' का काला साया मंडराता है। गांव में इस स्त्री के भूत का खौफ इतना ज्यादा है कि घर के सभी दीवारों पर 'ओ स्त्री कल आना' लिखा होता है। गांव वालों का मानना है कि हर साल पूजा के अवसर पर ये स्त्री आती है और गांव के पुरषों को उठा ले जाती है। वहीं इस फिल्म में राजकुमार राव लेडिज टेलर विकी के किरदार में नजर आते हैं। गांव में विकी के दो जिगरी दोस्त भी हैं बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) और जनक (अभिषेक बनर्जी)।
एक दिन विकी के जिन्दगी में अचानक श्रद्धा कपूर की एंट्री होती है। लेकिन श्रद्धा के आते ही गांव के आदमियों का गायब होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। विकी के दोस्तों को शक है कि ये स्त्री(भूत) और कोई नहीं श्रद्धा कपूर ही है। ये शक और भी ज्यादा गहरा हो जाता है जब विकी का जिगरी दोस्त जनक, स्त्री का अगला शिकार बनता है। जिसके बाद शक की पूरी सूई श्रद्धा की तरफ जाती है। फिर शुरू होती है 'स्त्री' से छुटकारा पाने की खोज जिसमें विकी का साथ पंकज त्रिपाठी देते हैं। जिसके बाद कहानी कई ट्विस्ट और टर्न लेती है जो आपको डराती और गुदगुदाती है।