बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'स्त्री' का जादू, चौथे वीक भी जलवा बरक़रार

By विवेक कुमार | Published: September 24, 2018 01:33 PM2018-09-24T13:33:32+5:302018-09-24T13:34:43+5:30

'स्त्री' फिल्म को 1950 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी राज और डी के ने लिखी है।

Stree day 24 box office collection know the latest earning reports in India | बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'स्त्री' का जादू, चौथे वीक भी जलवा बरक़रार

बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'स्त्री' का जादू, चौथे वीक भी जलवा बरक़रार

मुंबई, 24 सितम्बर: अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'स्त्री' का जलवा बरकरार है। चौथे वीक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है।  राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ने चौथे वीक के शुक्रवार को 1. 51 करोड़, शनिवार को 2.05 करोड़ और रविवार को 2.86 करोड़ की कमाई की। अब तक फिल्म ने 119.09 करोड़ अपने खाते में जमा कर लिए हैं।  

'स्त्री' फिल्म को 1950 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी राज और डी के ने लिखी है।


अगर 'स्त्री' के बारे में बात करें तो फिल्म की कहानी चंदेरी गांव की है। जहां एक 'स्त्री' का काला साया मंडराता है। गांव में इस स्त्री के भूत का खौफ इतना ज्यादा है कि घर के सभी दीवारों पर 'ओ स्त्री कल आना' लिखा होता है। गांव वालों का मानना है कि हर साल पूजा के अवसर पर ये स्त्री आती है और गांव के पुरषों को उठा ले जाती है। वहीं इस फिल्म में राजकुमार राव लेडिज टेलर विकी के किरदार में नजर आते हैं। गांव में विकी के दो जिगरी दोस्त भी हैं बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) और जनक (अभिषेक बनर्जी)।

एक दिन विकी के जिन्दगी में अचानक श्रद्धा कपूर की एंट्री होती है। लेकिन श्रद्धा के आते ही गांव के आदमियों का गायब होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। विकी के दोस्तों को शक है कि ये स्त्री(भूत) और कोई नहीं श्रद्धा कपूर ही है। ये शक और भी ज्यादा गहरा हो जाता है जब विकी का जिगरी दोस्त जनक, स्त्री का अगला शिकार बनता है। जिसके बाद शक की पूरी सूई श्रद्धा की तरफ जाती है। फिर शुरू होती है 'स्त्री' से छुटकारा पाने की खोज जिसमें विकी का साथ पंकज त्रिपाठी देते हैं। जिसके बाद कहानी कई ट्विस्ट और टर्न लेती है जो आपको डराती और गुदगुदाती है।

Web Title: Stree day 24 box office collection know the latest earning reports in India

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे