Stree 2 Teaser: आ गया स्त्री -2 की टीजर, इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक, श्रद्धा कपूर के साथ तमन्ना भी दिखेंगी
By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 25, 2024 14:39 IST2024-06-25T14:37:59+5:302024-06-25T14:39:23+5:30
टीजर देखकर कहानी का अंदाजा लगाना मुश्किल है लेकिन इस बार डर का माहौल ज्यादा होने की संभावना है। पंकज त्रिपाठी अपनी पुरानी भूमिका में ही दिखेंगे। इस फिल्म को अमर कौशिक ने निर्देशित किया है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

आ गया स्त्री -2 की टीजर
Stree 2 Teaser: हॉरर फिल्मों के शौकीन दर्शकों को जिस बात का बेसब्री से इंतजार था वो अब खत्म हो गया है। फिल्म स्त्री के निर्माताओं ने मंगलवार सुबह अपने बहुप्रतीक्षित सीक्वल स्त्री 2 का टीज़र जारी किया। स्त्री एक बार फिर लोगों के दिलों में डर पैदा करने के लिए आ गई है। स्त्री 2 के टीजर में वह सब कुछ है जिसकी हमें उम्मीद थी।
कुछ सेकंड के टीज़र में अभिनेता राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी दिखाई देते हैं। चंदेरी गांव के निवासियों की भूमिका में ये सभी पिछली फिल्म में स्त्री नाम की एक प्रेत आत्मा से निबटते नजर आते हैं। श्रद्धा कपूर इस फिल्म में भी दिखाई देंगी। सीक्वल में तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी।
टीजर की शुरुआत स्त्री की मूर्ति से होती है। इस पर लोगों द्वारा दूध डालते हुए दिखाया गया है। टीजर में गांव में लिखे गए ओ स्त्री रक्षा करना के स्लोगन को मिटाते हुए दिखाया गया है। हालांकि टीजर देखकर कहानी का अंदाजा लगाना मुश्किल है लेकिन इस बार डर का माहौल ज्यादा होने की संभावना है। पंकज त्रिपाठी अपनी पुरानी भूमिका में ही दिखेंगे। इस फिल्म को अमर कौशिक ने निर्देशित किया है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।
इसका निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। यह निर्माता के हॉरर-कॉमेडी ब्रह्मांड का एक हिस्सा है। मैडॉक फिल्म्स ने इससे पहले स्त्री, रूही, भेड़िया और मुंज्या जैसी सफल फिल्में बनाई हैं। स्त्री 2018 में रिलीज हुई थी। अब स्त्री- 2 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर जारी करते हुए लिखा गया है- इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक। सोशल मीडिया पर टीजर पर कुछ मजेगार कमेंट्स भी दिए गए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि श्रद्धा कपूर इतनी खूबसूरत हैं कि भूत भी उनके साथ सेल्फी लेना चाहेगा। स्त्री -2 की टीजर यहां देखा जा सकता है।