मिलिए स्त्री-2 के 'सरकटा' से, लंबाई में खली भी पीछे, 7 फीट 6 इंच के पहलवान को 'द ग्रेट अंगार' कहते हैं लोग

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 20, 2024 12:00 IST2024-08-20T11:59:32+5:302024-08-20T12:00:31+5:30

Stree 2 Sarkata: इस बार सरकटा एक नया किरदार था जिसने स्क्रीन पर लोगों को खूब डराया। दर्शक जानना चाहते हैं कि सरकटे का किरदार किसी अभिनेता ने निभाया था या ये वीएफएक्स का कमाल था।

Stree 2 Sarkata Sunil Kumar The Great Khali of Jammu The Great Angaar height is 7 feet 6 inches | मिलिए स्त्री-2 के 'सरकटा' से, लंबाई में खली भी पीछे, 7 फीट 6 इंच के पहलवान को 'द ग्रेट अंगार' कहते हैं लोग

स्त्री 2 में सरकटा के किरदार में नज़र आने वाले अभिनेता का नाम सुनील कुमार है

Highlightsस्त्री 2 में सरकटा के किरदार में नज़र आने वाले अभिनेता का नाम सुनील कुमार हैउन्हें ‘जम्मू का ग्रेट खली’ के नाम से जाना जाता हैसुनील कुमार की लंबाई 7 फीट 6 इंच है

Stree 2 Sarkata: राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों से सजी स्त्री-2 बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा रही है। इस फिल्म की कहानी चंदेरी गांव में सरकटे के फैले आतंक के बारे में है। फिल्म के बाकी कलाकार तो पहले भाग में भी नजर आए थे लेकिन इस बार सरकटा एक नया किरदार था जिसने स्क्रीन पर लोगों को खूब डराया। दर्शक जानना चाहते हैं कि सरकटे का किरदार किसी अभिनेता ने निभाया था या ये वीएफएक्स का कमाल था। 

किसने निभाई सरकटे की भूमिका

स्त्री 2 में सरकटा के किरदार में नज़र आने वाले अभिनेता का नाम सुनील कुमार है।  उन्हें ‘जम्मू का ग्रेट खली’ के नाम से जाना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि वे खली से भी लंबे हैं। द ग्रेट खली की लंबाई 7 फीट 1 इंच है, वहीं सुनील कुमार की लंबाई 7 फीट 6 इंच है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल हैं और कुश्ती भी लड़ते हैं। दरअसल, उनका रिंग नाम ‘द ग्रेट अंगार’ है।

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए स्त्री 2 के निर्देशक अमर कौशिक ने कहा कि उनकी कास्टिंग टीम ने उन्हें ढूंढ लिया, और उन्होंने पहलवान की लंबाई और शारीरिक बनावट के आधार पर उसे फाइनल किया। फिल्म निर्माता ने आगे बताया कि उन्होंने सुनील कुमार के बॉडी शॉट्स का इस्तेमाल किया, जबकि सरकटा का चेहरा CGI के ज़रिए तैयार किया गया। फिल्म के अंत में कुमार को सरकटा के रूप में श्रेय दिया गया है।

सुनील कुमार के सोशल मीडिया अकाउंट पर स्त्री-2 के सितारों के साथ तस्वीरें भी हैं। सुनील कुमार ने राजकुमार राव, तमन्ना भाटिया, और पंकज त्रिपाठी के साथ अपनी तस्वीरें इंस्चटाग्राम पर पोस्ट की हैं। 


बॉक्स ऑफिस पर स्त्री-2 का हंगामा

इस बीच बॉक्स ऑफिस पर स्त्री -2 ने गदर काटना जारी रखा है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार फिल्म ने पहले ही फाइटर के लाइफटाइम बिजनेस को पार कर लिया है और यह पहले सप्ताह में ही कल्कि2898AD के हिंदी संस्करण के लाइफटाइम बिजनेस को पार करने की राह पर है। इस प्रकार यह 2024 की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन जाएगी।

तरन आदर्श के अनुसार स्त्री2 के लाइफटाइम बिजनेस का अनुमान लगाना थोड़ा जल्दबाजी होगी, क्योंकि इसकी असाधारण ट्रेंडिंग है। धीमा पड़ने के कोई संकेत नहीं हैं, ₹ 400 करोड़ की कमाई अच्छी तरह से हो रही है और ₹ 500 करोड़ की कमाई से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

फिल्म ने बुधवार को प्रीरिलीज पर 9.40 करोड़, गुरुवार 55.40 करोड़, शुक्रवार 35.30 करोड़, शनिवार 45.70 करोड़, रविवार 58.20 करोड़, सोमवार 38.40 करोड़। कुल: ₹ 242.40 करोड़ की कमाई भारत में की है। वैश्विक कारोबार 300 करोड़ के पार पहुंच गया है।

Web Title: Stree 2 Sarkata Sunil Kumar The Great Khali of Jammu The Great Angaar height is 7 feet 6 inches

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे