लाइव न्यूज़ :

Stree 2 First Look: चंदेरी में इस बार स्त्री का नहीं 'सरकटे का होगा आतंक', स्त्री 2 के डरावने टीजर के साथ राजकुमार राव ने फिल्म की रिलीज डेट का किया खुलासा

By अंजली चौहान | Updated: July 11, 2023 15:28 IST

स्त्री 2 में 'सरकटे का आतंक' के इर्द-गिर्द कहानी घूमेगी। स्त्री की तरह ही ये फिल्म भी हॉरर कॉमेडी होगी जो दर्शकों को डराने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देस्त्री 2 का टीजर हुआ रिलीज स्त्री 2 में चुड़ैल नहीं बल्कि सरकटे का आतंक होगा राजकुमार राव ने फिल्म को लेकर शेयर किया पोस्ट

Stree 2 First Look: बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हिट फिल्म स्त्री का सेकेंड पार्ट आने वाला है। स्त्री 2 के सिनेमाघरों में आने की जब से घोषणा हुई है तभी से फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

निर्माताओं ने फैन्स की उत्सुकता को शांत करते हुए अब इसका टीजर रिलीज किया है। फिल्म के एक्टर राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए स्त्री 2 का टीजर रिलीज किया। टीजर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 

स्त्री 2 का टीज़र शेयर करते हुए राजकुमार राव ने लिखा, ''एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक!'' स्त्री 2 की शूटिंग शुरू! आ रही है वो- अगस्त 2024!"

श्रद्धा कपूर ने भी वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। फिल्म का टीजर बेहद डरावना और रहस्य से भरा हुआ है। फिल्म में इस बार स्त्री के लिए संदेश 'ओ स्त्री कल आना' नहीं है, बल्कि 'हे स्त्री रक्षा करना' है। 

इसमें दीवार पर 'लापता' पोस्टर के साथ चंदेरी की एक शांत गली दिखाई गई। वीडियो में दीवारों पर 'कल आना (कल आना)' शब्दों के स्थान पर 'रक्षा करना' (हमारी रक्षा करना) दिखाया गया है।

इसके बाद फिल्म की थीम 'सरकटे का आतंक' है। मोशन पोस्टर के जरिए फिल्म का टीजर जनता के लिए आउट कर दिया गया है और अबकी बार लोगों को चुड़ैल का नहीं बल्कि सरकटे का डर सताने वाला है।

कब रिलीज होगी फिल्म 

स्त्री  का सीक्वल स्त्री 2 की शूटिंग जारी है। फिल्म में श्रद्धा और राजकुमार और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। राजकुमार राव ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म अगले साल 2024 के अगस्त महीने में रिलीज होगी।

हालांकि, फिल्म की डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया जाएगा। 

इससे पहले जब साल 2018 में स्त्री रिलीज हुई थी तब फिल्म हिट साबित हुई थी। फिल्म एक हॉरर कॉमेडी थी जिसका सीक्वल एक बार फिर दर्शकों को डराने और हंसाने वाला है। 

टॅग्स :स्त्री मूवीराजकुमार रावमूवी टीज़र रिलीजहिन्दी सिनेमा समाचारश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच