Stree 2 First Look: चंदेरी में इस बार स्त्री का नहीं 'सरकटे का होगा आतंक', स्त्री 2 के डरावने टीजर के साथ राजकुमार राव ने फिल्म की रिलीज डेट का किया खुलासा

By अंजली चौहान | Published: July 11, 2023 03:18 PM2023-07-11T15:18:47+5:302023-07-11T15:28:17+5:30

स्त्री 2 में 'सरकटे का आतंक' के इर्द-गिर्द कहानी घूमेगी। स्त्री की तरह ही ये फिल्म भी हॉरर कॉमेडी होगी जो दर्शकों को डराने वाली है।

Stree 2 First Look This time in Chanderi, 'Sarkate Ka Hoga Terror' will not be of women, Rajkumar Rao posted the scary teaser of Stree 2 | Stree 2 First Look: चंदेरी में इस बार स्त्री का नहीं 'सरकटे का होगा आतंक', स्त्री 2 के डरावने टीजर के साथ राजकुमार राव ने फिल्म की रिलीज डेट का किया खुलासा

फोटो क्रेडिट- ट्विटर

Highlightsस्त्री 2 का टीजर हुआ रिलीज स्त्री 2 में चुड़ैल नहीं बल्कि सरकटे का आतंक होगा राजकुमार राव ने फिल्म को लेकर शेयर किया पोस्ट

Stree 2 First Look: बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हिट फिल्म स्त्री का सेकेंड पार्ट आने वाला है। स्त्री 2 के सिनेमाघरों में आने की जब से घोषणा हुई है तभी से फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

निर्माताओं ने फैन्स की उत्सुकता को शांत करते हुए अब इसका टीजर रिलीज किया है। फिल्म के एक्टर राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए स्त्री 2 का टीजर रिलीज किया। टीजर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 

स्त्री 2 का टीज़र शेयर करते हुए राजकुमार राव ने लिखा, ''एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक!'' स्त्री 2 की शूटिंग शुरू! आ रही है वो- अगस्त 2024!"

श्रद्धा कपूर ने भी वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। फिल्म का टीजर बेहद डरावना और रहस्य से भरा हुआ है। फिल्म में इस बार स्त्री के लिए संदेश 'ओ स्त्री कल आना' नहीं है, बल्कि 'हे स्त्री रक्षा करना' है। 

इसमें दीवार पर 'लापता' पोस्टर के साथ चंदेरी की एक शांत गली दिखाई गई। वीडियो में दीवारों पर 'कल आना (कल आना)' शब्दों के स्थान पर 'रक्षा करना' (हमारी रक्षा करना) दिखाया गया है।

इसके बाद फिल्म की थीम 'सरकटे का आतंक' है। मोशन पोस्टर के जरिए फिल्म का टीजर जनता के लिए आउट कर दिया गया है और अबकी बार लोगों को चुड़ैल का नहीं बल्कि सरकटे का डर सताने वाला है।

कब रिलीज होगी फिल्म 

स्त्री  का सीक्वल स्त्री 2 की शूटिंग जारी है। फिल्म में श्रद्धा और राजकुमार और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। राजकुमार राव ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म अगले साल 2024 के अगस्त महीने में रिलीज होगी।

हालांकि, फिल्म की डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया जाएगा। 

इससे पहले जब साल 2018 में स्त्री रिलीज हुई थी तब फिल्म हिट साबित हुई थी। फिल्म एक हॉरर कॉमेडी थी जिसका सीक्वल एक बार फिर दर्शकों को डराने और हंसाने वाला है। 

Web Title: Stree 2 First Look This time in Chanderi, 'Sarkate Ka Hoga Terror' will not be of women, Rajkumar Rao posted the scary teaser of Stree 2

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे