पति रणवीर ने किया कुछ ऐसा कि इमोशल हुईं दीपिका पादुकोण, रोईं सबके सामने
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 17, 2018 05:53 IST2018-12-17T05:53:50+5:302018-12-17T05:53:50+5:30
मुंबई में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड 2018 का आयोजन किया गया है। इस अवॉर्ड इवेंट में रणवीर सिंह अपनी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ शिरकत की।

पति रणवीर ने किया कुछ ऐसा कि इमोशल हुईं दीपिका पादुकोण, रोईं सबके सामने
मुंबई में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड 2018 का आयोजन किया गया है। इस अवॉर्ड इवेंट में रणवीर सिंह अपनी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ शिरकत की। दोनों की इस दौरान बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान रणवीर सिंह पल-पल दीपिका का ध्यान रखते दिखाई दिए।
इस समारोह में कुछ ऐसा हुआ कि दीपिका पादुकोण रोने लगीं। दरअसल रणवीर सिंह को पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने शादी के बाद मिले अपने इस पहले पुरस्कार को अपनी पत्नी को समर्पित किया। पति के प्यार को देखकर दीपिका भावविभार हो गईं और वहीं रोने लगीं।
दीपिका की नम आंखों की फोटो सोशल मीडिया पर छा गई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि इस तरह से वह रणवीप के शब्दों से वह इमोशनल हुई हैं।ये एक पत्नी का प्यार ही है कि वह पति के सम्मान से और उसके प्यार खुश होकर सबके सामने ही रोने लगी।
इसस समारोह के दौरान भी दीपिका के हाथों में शादी का लाल चूड़ा उनके लुक को कहीं ज्यादा खूबसूरत लुक दे रहा थाब्लैक लुक को सपोर्ट करने के लिए दीपिका ने हाई बन बनाया हुआ थाशादी के बाद दीपिका और रणवीर अभी तक एक से बढकर एक शानदार लुक में दिखाई दे चुके हैं।