क्या श्रीदेवी की असमय मौत बदल देगी अर्जुन कपूर की ये आदत?
By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 25, 2018 14:01 IST2018-02-25T14:00:24+5:302018-02-25T14:01:04+5:30
श्रीदेवी के इस तरह चले जाने से उनकी दोनों बेटियों की हालत वैसे ही हो गई है, जैसी पांच छह साल पहले अर्जुन कपूर और अंशुला की हुई थी।

क्या श्रीदेवी की असमय मौत बदल देगी अर्जुन कपूर की ये आदत?
बोनी कपूर के कुल चार बच्चे हैं। पहली पत्नी मोना शौरी कपूर से अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर। दूसरी पत्नी श्रीदेवी बोनी कपूर से जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। इन चारों में किसी की शादी नहीं हुई। छह साल पहले मार्च 2012 में अर्जुन कपूर और अंशुला अपनी मां खोई थी। आज जाह्नवी और खुशी ने।
बोनी कपूर की दोनों पत्नियों की असमय मौत हुई। अर्जुन कपूर को जब सबसे ज्यादा अपनी मां की जरूरत थी। उसी वक्त कैंसर से उनकी मौत हो गई। जाह्नवी को जब सबसे ज्यादा जरूरत थी अपनी मां की श्रीदेवी की मौत हो गई। लेकिन इन रिश्तों की दांव-पेंच में एक भाई बहन के रिश्ते फंस गए हैं।
अर्जुन कभी अपनी सौतेली मां श्रीदेवी और सौतेली बहनों जाह्नवी-खुशी के साथ नजर नहीं आते। वे अपने पिता की श्रीदेवी से दूसरी शादी से कभी सहज नहीं रहे। जब उनके पिता ने दूसरी शादी की थी वे बहुत छोटे थे। उनकी मां को इससे झटका लगा था। अपनी मां के हालात को देखते हुए अर्जुन के मन में एक श्रीदेवी व उनसे जुड़े लोगों को लेकर एक खटास आ गई।
इसे भी पढ़ेंः जिंदगी के आखिरी दिनों में श्रीदेवी ने जाहिर की थी ये चाहत, जो अधूरी रह गई
अपनी हालिया फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के प्रचार के दौरान अर्जुन ने फैमिली के बारे में कहा, 'मैं अपनी र्स्वगवासी मां के सबसे करीब था। उनके मरने के बाद मैं अपनी बहन और दादी के काफी करीब हूं। मां की मौत के बाद अपनी बहन को मैंने बड़ा किया है। मैं तब इसके लिए तैयार भी नहीं था।'
इससे उनका गुस्सा झलकता है। लेकिन एक बार फिर से उनकी दो बहनें बिना मां की हो गई हैं। एक दफे मीडिया से बातचीत के दौरान अर्जुन ने उनकी सौतेली बहनों पर पूछे गए सवाल बस इतना कहा था, मैं ना वो उन लोगों से ज्यादा मिलते हूं, और ना ही हम साथ में वक्त बिताते हैं।
लेकिन एक बार फिर से दो बच्चियां बिना मां के हुई हैं। इस वक्त उनके सबसे करीब उनके पिता बोनी कपूर हैं। लेकिन एक बार उम्मीद की जा रही है कि अब बोनी कपूर के दोनों पत्नियों के बच्चे एक हो जाएंगे।