श्रीदेवी की मौत की खबर को अफवाह समझ रहे थे निर्देशक अनुराग बसु, अब दिया ये रिएक्शन
By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 25, 2018 20:37 IST2018-02-25T20:20:32+5:302018-02-25T20:37:41+5:30
अंतिम पलों में उनके पति बोनी कपूर और बेटी खुशी उनके साथ थीं। जबकि बड़ी बेटी जाह्नवी मुंबई में ही थीं।

श्रीदेवी की मौत की खबर को अफवाह समझ रहे थे निर्देशक अनुराग बसु, अब दिया ये रिएक्शन
मुंबई, 25 फरवरी: हृदयगति रुकने से दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया। इस खबर से बॉलीवुड सदमें हैं। शुरूआत में लगा कि उनकी मौत की खबर अफवाह मात्र है लेकिन धीरे-धीरे यह खबर पुख्ता हुई, डायरेक्ट और प्रोड्यूसर अनुराग बासू सुबह लंबे वक्त सिर्फ यही मान रहे थे कि यह एक अफवाह ही है। इस बारे में उन्होंने मीडिया से कहा कि, इस खबर से मैं काफी सदमें में हूं। सुबह लंबे वक्त मैं यही सोचता रहा कि यह अफवाह है।
उन्होंने कहा, श्रीदेवी ने अपनी बेटी को एक मुकाम तक पहुंचाने के लिए तैयार किया है लेकिन यह काफी दुख की बात है कि वह अब उन्हें स्क्रीन पर कभी नहीं देख पाएगी। जिंदगी बहुत अनिश्तिच है।
It's really shocking. For the longest time in the morning I thought it's a rumor. She had groomed her daughter & made her what she is today, it will be sad that she will not be able to watch her on screen. Life is unpredictable: Anurag Basu, Film Director & Producer on #Sridevipic.twitter.com/cnSSuNqICO
— ANI (@ANI) February 25, 2018
उनके परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी के मुताबिक 54 वर्षीय श्रीदेवी को शनिवार रात करीब 11 बजे कार्डियाक अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अंतिम पलों में उनके पति बोनी कपूर और बेटी खुशी उनके साथ थीं। जबकि बड़ी बेटी जाह्नवी मुंबई में ही थीं।