हरिद्वार में भी विसर्जित की गई श्रीदेवी की अस्थियां, पति बोनी व अनिल कपूर की आंखें थी नम

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 9, 2018 14:54 IST2018-03-09T14:53:34+5:302018-03-09T14:54:30+5:30

इससे पहले भी 4 मार्च को बोनी कपूर ने श्रीदेवी की अस्थियों को रामेश्वरम में विसर्जित किया था।

Sridevi was performed by Boney Kapoor, Anil Kapoor, Manish Malhotra in Haridwar Uttarakhand | हरिद्वार में भी विसर्जित की गई श्रीदेवी की अस्थियां, पति बोनी व अनिल कपूर की आंखें थी नम

हरिद्वार में भी विसर्जित की गई श्रीदेवी की अस्थियां, पति बोनी व अनिल कपूर की आंखें थी नम

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की अस्थि विसर्जन के लिए पति बोनी कपूर 8 मार्च को हरिद्वार पहुंचे। बोनी कपूर के साथ उस वक्त अनिल कपूर और करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा, अमर सिंह भी मौजूद थे। यहां पर सभी ने विधि-विधान से पंडितों के पूजन-पाठ के जरिए श्रीदेवी के अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कर दिया गया। 

नम आंखों से दी आखिरी विदाई

श्रीदेवी की अस्थि दो कलशों में लाई गई थी। एक बोनी कपूर और दूसरा अनिल कपूर के हाथ में दिखा। पूजा-पाठ के दौरान आप साफ देख सकते हैं कि अनिल कपूर और बोनी कपूर की आंखें काफी नम थी। इससे पहले भी 4 मार्च को बोनी कपूर ने श्रीदेवी की अस्थियों को रामेश्वरम में विसर्जित किया था। यहां श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी थे।


बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से हुई मौत

गौरतलब है कि 24 फरवरी को दुबई के पांच सितार होटल में श्रीदेवी का निधन हुआ था। दुबई पुलिस के अनुसार श्रीदेवी की मौत  बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से हुई थी। श्रीदेवी का शव दुबई से 2 दिन के बाद आया था। जिसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी का अंतिम संस्कार हुआ था।

Photo Source: APH IMAGES

300 फिल्मों में किया था काम 

श्रीदेवी ने तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया था। उन्हें 2013 में पद्मश्री से भी नवाजा गया था। श्रीदेवी सुपरहिट फिल्म जुदाई (1997) के बाद फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं। उन्होंने करीब 15 साल के बाद इंग्लिश विंग्लिश (2002) से फिर फिल्मों में एंट्री मारी।  इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय स्टार विजय के साथ पुली (2015) की। श्रीदेवी एक बार शाहरुख खान की फिल्म जीरो में कैमियो रोल करते दिखेंगी, जो दिसंबर 2018 में रिलीज होगी। 

Web Title: Sridevi was performed by Boney Kapoor, Anil Kapoor, Manish Malhotra in Haridwar Uttarakhand

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे