श्रीदेवी ने आखिरी बार इस अंदाज में बेटी जाह्नवी को दी बधाई, देखें खास फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 6, 2020 17:45 IST2020-03-06T17:45:57+5:302020-03-06T17:45:57+5:30
जाह्नवी कपूर (Janhavi Kapoor Birthday) आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं, श्रीदेवी का निधन 2018 में हुआ था

श्रीदेवी ने आखिरी बार इस अंदाज में बेटी जाह्नवी को दी बधाई, देखें खास फोटो
बॉलीवुड की धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर ने बहुत ही कम समय में फैंस के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली है। जाह्नवी की भले अभी तक एक ही फिल्म आई हो लेकिन फैंस उनको बहुत पसंद करते हैं। 6 मार्च को जाह्नवी अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। 2018 में जाह्नवी ने धड़क फिल्म के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी इस फिल्म को फैंस ने खासा पसंद भी किया था।
खास बात ये है कि जाह्नवी की पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही मां श्रीदेवी का निधन हो गया था। यानि श्रीदेवी बेटी की पहली फिल्म नहीं देख पाई थीं।जाह्नवी हमेशा ही अपनी मां के करीब रही हैं। इसका प्रूफ एक्ट्रेस आए दिन देती रहती हैं।
2018 में श्रीदेवी का निधन हुआ था। तीन साल पहले आखिरी बार बहुत ही स्टाइल में श्री ने अपनी बेटी जाह्नवी को शुभकामनाएं दी थीं।उन्होंने 3 साल पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आज के ही दिन जाह्नवी की बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर कर उनको प्यारी सी बर्थडे विश दी थी।
उन्होंने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टु माई ऐंजल. तुम तेरे लिए इस दुनिया में सबसे कीमती हो। तुम्हें मैं तुम्हारे इस जन्मदिन पर ढेर सारी खुशियां आशीर्वाद में देना चाहती हूं, आई लव यू। इस फोटो में जाह्नवी छोटी जी नजर आ रही हैं। वह पिता और मां के साथ नजर आ रही हैं।
मां की तरह से श्रीदेवी भी अपनी बेटी से बहुत प्यार करती थीं। अब श्रीदेवी की यादों के तौर पर उनको सोशल मीडिया अकाइंट जिंदा है। जब श्रीदेवी जिंदा थीं तो वह जमकर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया करती थीं। वह अपनी दोनों बेटियों के साथ काफी फोटो शेयर करती थीं। श्रीदेवी की मौत दुबई के होटल में हुई थी।