श्रीदेवी की थी ये इच्छा ऐसी हो उनकी अंतिम यात्रा, घरवालों से कर चुकीं थी जिक्र 

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 26, 2018 15:13 IST2018-02-26T13:29:30+5:302018-02-26T15:13:13+5:30

Sridevi Funeral Ceremony:: श्रीदेवी का शनिवार देर रात 24 फरवरी को कार्डिएक अरेस्ट से दुबई में निधन हुआ। सोमवार शाम को पार्थिव शरीर लाया जाएगा मुंबई।

Sridevi Death: Sridevi wishes everything in white for her funeral ceremony | श्रीदेवी की थी ये इच्छा ऐसी हो उनकी अंतिम यात्रा, घरवालों से कर चुकीं थी जिक्र 

श्रीदेवी की थी ये इच्छा ऐसी हो उनकी अंतिम यात्रा, घरवालों से कर चुकीं थी जिक्र 

बॉलीवुड बेहतरीन अदाकार श्रीदेवी का शनिवार देर रात 24 फरवरी को कार्डिएक अरेस्ट से दुबई में निधन हो गया। महज 54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कहा है।  कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनका पार्थिव शरीर सोमवार की शाम प्राइवेट जेट से मुंबई पहुंचेगा। मुंबई के वर्सोवा स्थित भाग्य बंगले में श्रीदेवी की अंतिम यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- मौत के कुछ क्षण पहले श्री देवी ऐसे कर रहीं थी फैमिली फंक्शन एन्जॉय, देखें वीडियो 

मुंबई में श्रीदेवी के फैंस उनके अंतिम दर्शन के इंतजार में भीड़ लगाए बैठे हैं। श्रीदेवी की मौत के खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरा देश शोक में है। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार जुहू के मुक्तधिाम में किया जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है कि श्रीदेवी अपने आखिरी विदाई में क्या खास होना चाहिए, इसकी इच्छा वह बहुत पहले बातों-बातों में अपने घरवालों को बता चुकी हैं। श्रीदेवी के घरवाले भी उनकी अंतिम यात्रा की तैयारियां भी वैसी ही कर रही हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या इच्छा जताई थी श्रीदेवी ने।

श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत पसंद था। वह अपने परिवार वालों और करीबियों से हमेशा कहती थीं कि मेरी आखिरी वक्त में सबकुछ सफेद होना चाहिए। मेरी जब भी अंतिम यात्रा हो वहां सादगी ही दिखे सिर्फ। खबरों के मुताबिक यही वजह है कि उनकी अंतिम यात्रा में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को सफेद रंग का कर दिया गया है। चाहे वह घर के परदे हो या फर्नीचर सब सफेद रंग का होगा। पूरे घर को सफेद फूलों से सजाया गया है।

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों दुबई पुलिस श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देने में कर रही है देरी, जानें क्या है विदेशी प्रक्रिया

बता दें कि सूत्रों के मुताबिक सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3.30 बजे के बाद अभिनेत्री का शव परिवार वालों को सौंपा जाएगा। वहीं इस बात पर मुहर लग गई है कि श्रीदेवी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। कानूनी प्रक्रिया में अभी और कुछ घंटे लग सकते हैं, इसी कारण उम्मीद जताई जा रही है कि देर शाम तक ही पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सबसे पहले लोखंडवाला के बंगले पर लाया जाएगा, जहां पर घर में अंतिम क्रियाएं की जाएगी।

Web Title: Sridevi Death: Sridevi wishes everything in white for her funeral ceremony

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे