लाइव न्यूज़ :

जब जितेंद्र से अफेयर की अफवाह सुन भड़क गई थीं श्रीदेवी, कहा- मैं ऐसी लड़की नहीं जो दूसरों का घर तोड़े

By अमित कुमार | Updated: February 23, 2020 16:20 IST

साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'हिम्मतवाला' की शूटिंग के दौरान जितेंद्र और श्रीदेवी के बीच अफेयर की खबरें सामने आने लगी। इस फिल्म के डायरेक्टर के.राघवेंद्र राव से जितेंद्र ने ही श्रीदेवी को फिल्म में कास्ट करने की बात कही थी।

Open in App
ठळक मुद्देबोनी कपूर ने साल 1996 में अपनी पहली पत्नी तलाक मोना को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी की थी। जितेंद्र के साथ अफेयर पर श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू में अपनी बात रखी थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की 24 फरवरी यानी सोमवार को तीसरी डेथ एनिवर्सरी है। इसी दिन साल 2018 की सुबह दुबई में पानी में डूबने की वजह से श्रीदेवी की मौत हो गई थी। श्रीदेवी ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी। दोनों की प्रेम-कहानी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। बोनी कपूर ने साल 1996 में अपनी पहली पत्नी मोना को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी की थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोनी कपूर से पहले भी श्रीदेवी का नाम कई कालाकारों के साथ जोड़ा जा चुका है। इन कलाकारों में मिथुन चक्रवर्ती और जितेंद्र का नाम टॉप पर है। साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'हिम्मतवाला' की शूटिंग के दौरान जितेंद्र और श्रीदेवी के बीच अफेयर की खबरें सामने आने लगी। इस फिल्म के डायरेक्टर के.राघवेंद्र राव से जितेंद्र ने ही श्रीदेवी को फिल्म में कास्ट करने की बात कही थी।

इसके बाद जितेंद्र के साथ अफेयर पर श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू में अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि हमारे और जितेंद्र के बीच ऐसा कुछ नहीं है, पता नहीं लोगों को ऐसी खबरें कहां मिलती है।  मैं भले ही एक सीधी-साधी लड़की हूं, लेकिन मैं बेवकूफ नहीं हूं। मैं काफी सोच समझकर फैसला करती हूं। मैं उन लड़कियों में से बिल्कुल नहीं हूं जो किसी का बसा बसाया घर तोड़कर अपना घर बसाने की सोच रखें। 

इसके बाद श्रीदेवी ने डायरेक्टर बोनी कपूर का दामन 2 जून 1996 में थामा। कहते हैं कि फिल्म 'सोलहवां सावन' में श्रीदेवी को देखते ही बोनी का दिल उन पर आ गया था। लेकिन उस वक्त ये प्यार केवल एकतरफा था, जो बोनी कपूर की तरफ से था। इन दोनों का प्यार फिल्म मिस्टर इंडिया के दौरान परवान चढ़ा था।  

टॅग्स :श्रीदेवीजीतेन्द्रबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच