Sridevi’s first death Anniversary: श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए चेन्नई में हुई पूजा, गमगीन नजर आए बोनी कपूर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 14, 2019 15:51 IST2019-02-14T14:49:37+5:302019-02-14T15:51:38+5:30
श्रीदेवी के निधन को तिथि से आज एक साल हो गया है। ऐसे तो एक्ट्रेस का निधन 24 फरवरी को हुआ था लेकिन बोनी कपूर ने तिथि से पहली बरसी को आज चेन्नई में मनाया है।

Sridevi’s first death Anniversary: श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए चेन्नई में हुई पूजा, गमगीन नजर आए बोनी कपूर
श्रीदेवी के निधन को तिथि से आज एक साल हो गया है। ऐसे तो एक्ट्रेस का निधन 24 फरवरी को हुआ था लेकिन बोनी कपूर ने तिथि से पहली बरसी को आज चेन्नई में मनाया है। उनके परिवार के लिए ये ऐसा मौका है जब उनकी तमाम यादें ताजा हो गई हैं।
श्रीदेवी की बरसी के मौके पर पति बोनी कपूर ने दोनों बेटियों जान्हवी कपूर और खुशी के साथ चेन्नई में पूजा की, जहां पूरा परिवाक गमगीन नजर आया। ये पूजा श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए रखी गई थी।
इस पूजा में बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के अलावा अभिनेता अनिल कपूर भी शामिल हुए है। यह पूजा श्रीदेवी के मायके यानी चेन्नई वाले घर पर रखी गई। बोनी नइस पूजा के दौरान गमगीन नजर आए। श्रीदेवी के जाने के एक साल बाद भी उनका परिवार गम से बाहर नहीं आ पाया है। चेन्नई में श्रीदेवी का मायका है।
श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ था।यहां वो अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के लिए गई थीं। उनका निधन बाथटब में डूबने से हुआ था। उनके निधन के वक्त पति बोनी दुबई ही मौजूद थे।