रणवीर सिंह के लिए इस मामले में स्पेशल हैं एक्स गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा, कहीं जानकर गुस्सा ना हो जाएं पत्नी दीपिका

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 16, 2019 16:46 IST2019-01-16T16:46:31+5:302019-01-16T16:46:31+5:30

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी ने साल 2018 को सबसे खास बना दिया, जाते नवंबर में दोनों ने शादी की लेकिन जिस तरह से की वह सबके बीच छा गई।

special that anushka sharma came for my wedding reception says ranveer singh | रणवीर सिंह के लिए इस मामले में स्पेशल हैं एक्स गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा, कहीं जानकर गुस्सा ना हो जाएं पत्नी दीपिका

रणवीर सिंह के लिए इस मामले में स्पेशल हैं एक्स गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा, कहीं जानकर गुस्सा ना हो जाएं पत्नी दीपिका

 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी ने साल 2018 को सबसे खास बना दिया, जाते नवंबर में दोनों ने शादी की लेकिन जिस तरह से की वह सबके बीच छा गई। दोनों निजी जीवन के साथ साथ पर्दे पर भी नायाब हैं। दीपिका के प्रति उनका इश्क शादी के पहले से फैंस को दिखता था। लेकिन ये भी सभी को पता है बॉलीवुड में दीपिका से पहले अनुष्का उनका पहला प्यार थीं।

अपनी पहली ही फिल्म अनुष्का शर्मा के साथ उन्होंने की थी , जिसके बाद दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। लेकिन जिस तह से रणवीर और दीपिका के रिसेप्शन में अनुष्का पहुंची उन्होंने बता दिया कि वो दोनों आज भी दोस्त हैं।

ऐसे में रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि अनुष्का का उनकी शादी में आना उनके लिए काफी स्पेशल था। रणवीर ने बताया कि अनुष्का का आना बहुत स्पेशल था और ये बहुत ही प्यारा गेस्चर था।

साल 2010 में आई फिल्म 'बैंड, बाजा, बारात' से बॉलीवुड में बतौर जोड़ी एंट्री लेने वाले इस जोड़े की फिल्म हिट हुई और खबरों में इनके रिश्ते की गॉसिप भी शुरू हुई। जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने जहां 2017 दिसंबर में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के सात साथ फेरे ले लिए थे। मुंबई में हुए रिसेप्शन में बॉलीवुड का जमावड़ा लगा और इस पार्टी में अनुष्का शर्मा भी पहुंचीं थीं।

Web Title: special that anushka sharma came for my wedding reception says ranveer singh

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे