लाइव न्यूज़ :

अनुपम खेर की फिल्म 'होटल मुंबई' की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, असल जिंदगी के हीरो शेफ हेमंत ओबेरॉय भी हुए शामिल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 29, 2019 18:54 IST

इस रंगारंग कार्यक्रम में असल ज़िंदगी के हीरो, शेफ हेमंत ओबेरॉय भी मौजूद थे, जिन्होंने 2008 में कई लोगों की जान बचाई और इसी बहादुरी के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की फिल्म 'होटल मुंबई' की स्क्रीनिंग 26/11 की 11वीं ऐनिवर्सरी के मौके पर की गई। एंथनी मारस की डेब्यू फिल्म 'होटल मुंबई' में देव पटेल, एर्मि हैमर, और अनुपम खेर लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में उन सभी हीरो की बहादुरी को एक नए नज़रिए से पेश किया गया है, जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी थी।

जब बंदूकधारियों ने मुंबई के ताज महल पैलेस पर हमला किया, तो इन बहादुर लोगों ने कई लोगों की जान बचाई। इन हमलों में 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे और यह फिल्म शहर के उन सभी ब्रेव-हार्ट्स के लिए शानदार ट्रिब्यूट है जिनकी बहादुरी का आज भी हम गुणगान करते हैं। 

फिल्म होटल मुंबई के प्रोड्यूसर्स ने इस ख़ौफ़नाक हमले की 11वीं ऐनवर्सरी के मौके पर स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। साल 2008 में द ताज होटल के हेड शेफ और रियल लाइफ के हीरो, शेफ हेमंत ओबेरॉय भी इस स्क्रीनिंग में मौजूद थे। इस इवेंट के दौरान, शेफ ओबेरॉय को असल ज़िंदगी में उनके साहस और बहादुरी के लिए वहां मौजूद लोगों ने पूरे दिल से स्टैंडिंग ओवेशन के साथ सम्मानित किया।

बेहद इमोशनल हेमंत ओबेरॉय ने कहा, "वाकई यह मेरे लिए सम्मान की बात है और इस वक्त मैं काफी इमोशनल महसूस कर रहा हूँ। यह फिल्म बेहद शानदार है और मैं इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों का शुक्रगुजार हूँ। मैं उन लोगों का सबसे ज्यादा एहसानमंद हूँ, जिन्होंने दूसरों की ज़िंदगी बचाई और लोगों की जान बचाने की कोशिश में अपनी जान दे दी। 

जैसा कि इस फिल्म में दिखाया गया है और हम भी मानते हैं कि, अतिथि भगवान का रूप होता है, और वाकई इस बात पर मुझे पूरा यकीन है। एक इंसान के रूप में मुझे लगता है कि हम सेल्फिश हो गए हैं, लेकिन इस तरह के नेक काम ह्यूमैनिटी को बचाने में एक लंबा रास्ता तय करते हैं।” 

टॅग्स :अनुपम खेरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच