कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत कराई दर्ज
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 4, 2018 09:20 AM2018-09-04T09:20:17+5:302018-09-04T09:20:17+5:30
कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने अंबोली पुलिस स्टेशन में इसको लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई है।
मुंबई, 4 सितंबर: बॉलीवुड के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने अंबोली पुलिस स्टेशन में इसको लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई है। गणेश का कहना है कि उन्हें दो लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है।
उनको ये धमकी फेडरेशन ऑफ सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन के लोगों के द्वारा दी गई है। जिसका कारण ये है कि गणेश ने उन डांसर्स का साथ दिया था जो फेडरेशन के खिलाफ फीस और भत्ता न दिए जाने के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे थे। कहा जा रहा है कि इसी कारण से उनको जान से मारने जैसी धमकियां दी जा रही हैं।
जानें क्या है मामला
गणेश एक डांस ग्रुप का समर्थन कर रहे थे, ये अपने काम के लिए उचित हर्जाना मांग रहे थे और इसलिए प्रोटेस्ट कर रहे थे। इसी के चलके एसोसिएशन के ऑफिस होल्डर्स गंगेशवर श्रीवास्तव और अशोक दुबे ने गणेश को धमकी दे डाली। ऐसे में गणेश ने धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में नाम दर्ज रिपोर्ट कराई है। इस बात की पुष्टि पुलिस के द्वारा भी गई है। वहीं, शिकायत के बाद अब पुलिस आरोपियों के पूछताछ कर सकती है। वहीं, ऐसा पहली बार नहीं है जब इस ग्रुप ने इस तरह से प्रदर्शन किया हो कहा जा रहा है ये ग्रुप पहले भी ऐसा कर चुका है, प्रदर्शन नॉन पेमेंट और हर्जाने के भुगतान न करने के चलते किया गया
गणेश आचार्य हाल ही में अपने बदले लुक के लिए चर्चा में आए थे। बीते साल फैट टू फिट लुक में आकर उन्होंने फैंस को चौंका दिया था। उन्हें अपना वजन 20-30 नहीं, बल्कि 85 किलो कम किया था। गणेश का वजन कभी 200 किलो तक बढ़ गया था। गणेश को 'भाग मिल्खा भाग' फिल्म के गाने 'हवन करेंगे' की कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं।