अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं को दिखाएंगे दीपिका की फिल्म 'छपाक', लखनऊ में हॉल हुआ बुक
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 10, 2020 12:58 IST2020-01-10T09:40:23+5:302020-01-10T12:58:19+5:30
समाजवादी पार्टी का दीपिका की छपाक को समर्थन मिला है। शुक्रवार को फिल्म रिलीज होने पर एसपी अपने कार्यकर्ताओं को लखनऊ के सिनेमा हॉल में फिल्म दिखाएगी।

अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं को दिखाएंगे दीपिका की फिल्म 'छपाक', लखनऊ में हॉल हुआ बुक
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। दीपिका हाल ही में जेएनयू पहुंचीं थी। वह यहां छात्रों के साथ हुए मारपीट के बाद उनसे मिलने पहुंची थीं। हालांकि दीपिका ने यहां किसी से कोई बात नहीं की थी। लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर दीपिका की फिल्म छपाक को बॉयकॉट करने की बात कही गई है।
इस इस मामले में समाजवादी पार्टी का दीपिका की छपाक को समर्थन मिला है। शुक्रवार को फिल्म रिलीज होने पर एसपी अपने कार्यकर्ताओं को लखनऊ के सिनेमा हॉल में फिल्म दिखाएगी।
इस बात की जानकारी खुद समाजवादी पार्टी के द्वारा दी गई है। फिल्म को देखने के लिए एसपी ने पूरा हॉल बुक कर लिया है।एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश के बाद पार्टी ने गोमतीनगर स्थित वेव सिनेमा हॉल में एक ऑडी बुक की है।
समाजवाादी पार्टी की तरफ से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई। सपा की ओर से लिखा गया है कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर कल समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को ‘छपाक’ फिल्म दिखाएगी। इसके लिए लखनऊ में एक हाल बुक किया गया है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर कल समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को ‘छपाक’ फिल्म दिखाएगी। इसके लिए लखनऊ में एक हाल बुक किया गया है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 9, 2020
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी की फिल्म 'छपाक' के विरोध-समर्थन के बीच प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शैलेंद्र तिवारी ने भी इसके समर्थन में पोस्टर जारी किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो महिलाओं का सम्मान करते हैं उन्हें सशक्त बनाना चाहते हैं उन्हें यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।