लाइव न्यूज़ :

मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत स्थिर, कोरोना के कारण अस्पताल में कराया गया था भर्ती

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 13, 2020 18:53 IST

मशहूर सिंगर और एक्टर एसपी बालासुब्रमण्यम को लेकर एमजीएम हेल्थकेयर के डायरेक्टर ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है।

Open in App
ठळक मुद्दे74 वर्षीय गायक तेलुगू, तमिल, कन्नड, हिंदी और मलयालम फिल्मों को अपनी आवाज दे चुके हैंफेसबुक पर एक वीडियो बालासुब्रमण्यम ने कहा कि वह दो-तीन दिन से बुखार, सीने में जकड़न और ठंड महसूस कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने कोविड-19 की जांच करवाई

मशहूर सिंगर और एक्टर एसपी बालासुब्रमण्यम के फैंस के लिए गुड न्यूज़ सामने आ रही है। एमजीएम हेल्थकेयर के डायरेक्टर का कहना है कि अब बालासुब्रमण्यम की स्थिति स्थिर है। मालूम हो, हाल ही में मशहूर सिंगर को कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी।

तेलुगू, तमिल, कन्नड, हिंदी और मलयालम फिल्मों में अपनी आवाज देने वाले 74 वर्षीय गायक ने फेसबुक पर एक वीडियो बालासुब्रमण्यम ने कहा था कि वह दो-तीन दिन से बुखार, सीने में जकड़न और ठंड महसूस कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने कोविड-19 की जांच करवाई। उन्होंने कहा था कि उनमें कोरोना वायरस के हल्के लक्षण हैं। एसपी बालासुब्रमण्यम ने ये भी बताया था, 'डॉक्टरों ने मुझे घर में पृथक रह कर कुछ दवाएं लेने के लिए कहा है।'

साल  1966 में तेलुगू फिल्म 'श्री श्री श्री मर्यादा रामन्ना' से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत के बाद से बालासुब्रमण्यम ने कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं और 16 भारतीय भाषाओं में 40,000 से अधिक गाने गाए हैं। बता दें, कोरोना वायरस ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया था। हालांकि, अब अमिताभ के साथ अभिषेक, ऐश्वर्या राय और आराध्या कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच