लाइव न्यूज़ :

साउथ के सुपरस्टार विजय की मौत की झूठी खबर पर भड़के फैंस, क्रिकेटर आर अश्विन ने भी किया ट्वीट

By मेघना वर्मा | Updated: July 29, 2019 17:49 IST

विजय साउथ के सुपरस्टार हैं। उन्होंने लगातार इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। देशभर में उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है।

Open in App
ठळक मुद्देसाउथ के सुपरस्टार विजय की मौत की फेक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया पर #RIPactorVIJAY भी ट्रेंड कर रहा था।

सोशल मीडिया के जमाने में लोग ना सिर्फ एक-दूसरे से कनेक्ट रहते हैं बल्कि अपनी बात एक दूसरे तक पहुंचाते है। देखा जाए तो सोशल मीडिया के बहुत से फायदे हैं मगर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल झूठी खबरे फैलाने में करते हैं। 

हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक फेक न्यूज चली जिसने साउथ के सुपरस्टार विजय के फैंस को हिला कर रख दिया। दरअसल ट्वीटर पर #RIPactorVIJAY ट्रेंड करने लगा। एक्टर के निधन की इस झूठी खबर ने फैंस को झकझोर दिया। विजय के फैंस इस खबर से बौखला से गए। बात इस कदर बढ़ गई कि क्रिकेटर आर अश्विन को भी इस मुद्दे पर ट्वीट करना पड़ा। 

अश्विन ने ट्वीट करके लिखा, 'कुछ दिनों पहले हमारी धरती से एक ग्रह टकराने वाला था। जिससे धरती को बहुत भारी नुकसान होता मगर वो चूक गया। देश के कई हिस्से मानसून और सूखे की चपेड़ में हैं, देश में कितनी ही आपराधिक घटनाएं हो रही हैं मगर हमारे देश के युवा इस समय ट्वीटर पर #RIPactorVIJAY ट्रेंड कर रहे हैं।'

बता दें विजय साउथ के सुपरस्टार हैं। उन्होंने लगातार इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। देशभर में उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है। वहीं विजय की मौत की झूठी खबर फैलाने वालों पर विजय के प्रशंसक जमकर बरस भी रहे हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच