लाइव न्यूज़ :

खुलासाः अभिनेत्री रागिनी व संजना ने किया था ड्रग्स का सेवन, हेयर फॉलिकल टेस्ट से हुई पुष्टि

By अनिल शर्मा | Updated: August 25, 2021 10:22 IST

इस बीच केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि बहुभाषी अभिनेत्रियों- संजना गलरानी, ​​रागिनी द्विवेदी और अन्य ने नशीली दवाओं का सेवन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देड्रग्स मामले में सितंबर 2020 में गिरफ्तार रागिनी को इस साल जनवरी में जमानत मिली थी 4 महीने जेल में  बिताने के बाद रागिनी को सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में रिहा किया थारिपोर्ट ने पुष्टि की है कि अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी ने ड्रग्स का सेवन किया था

बेंगलुरूः केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी ने ड्रग्स का सेवन किया था। पेशाब व रक्त सैंपल से पता नहीं चलने के बाद उनके हेयर फॉलिकल टेस्ट से इसकी पुष्टि हुई है।

गौरतलब है, ड्रग्स मामले में सितंबर 2020 में गिरफ्तार रागिनी को इस साल जनवरी में जमानत मिली थी। 4 महीने जेल में  बिताने के बाद रागिनी को सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में रिहा किया था। तब सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 'ज्यादा से ज्यादा यही लगता है कि रागिनी ने ड्रग्स का सेवन किया था। सिर्फ उस आधार पर उस पर नारकोटिक्स का व्यापार करने का आरोप लगाया जाना सही नहीं'।

इस बीच केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि बहुभाषी अभिनेत्रियों- संजना गलरानी, ​​रागिनी द्विवेदी और अन्य ने नशीली दवाओं का सेवन किया है। इस सिलसिले में बाद में दोनों को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में इवेंट मैनेजर वीरेन खन्ना, पूर्व दिवंगत मंत्री के बेटे आदित्य अल्वा और बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबराय के करीबी रिश्तेदार और अन्य को भी गिरफ्तार किया है।

अभिनेत्रियों के साथ, रिपोर्टों ने यह भी पुष्टि की है कि वीरेन खन्ना, राहुल टोनसे, दोनों इवेंट मैनेजर ड्रग्स का इस्तेमाल कर रहे थे। मामले की जांच कर रही सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) पुलिस ने नशीली दवाओं के सेवन की जांच के लिए आरोपी व्यक्तियों के बालों के नमूने जांच के लिए भेजे। परीक्षण को हेयर फॉलिकल टेस्ट या हेयर ड्रग टेस्ट के रूप में जाना जाता है।

 

टॅग्स :Ragini Dwivediबॉलीवुड गॉसिपbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच