लाइव न्यूज़ :

सूरज बड़जात्या को फैमिली ड्रामा फिल्म नहीं बनाने की सलाह मिली है सलाह, चार दोस्तों पर है उनकी अगली कहानी

By भाषा | Updated: February 11, 2019 19:51 IST

सूरज बड़जात्या ने कहा कि फिल्म उद्योग में कुछ ही निर्देशक हैं जो फैमिली ड्रामा जैसे विषयों पर फिल्म बनाने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि वह ‘हम चार’ को अपने प्रोडक्शन बैनर ‘राजश्री फिल्म्स’ के तहत प्रोड्यूस करके खुश हैं। 

Open in App

फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या का कहना है कि कई लोगों ने उन्हें फैमिली ड्रामा वाली फिल्में नहीं बनाने की सलाह देते हुए कहा कि अब ऐसी फिल्मों के दर्शक नहीं हैं। फिल्म निर्माता ‘हम आपके हैं कौन’, ‘ हम साथ-साथ हैं’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, जैसी फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। निर्देशक ने ज्यादातर फिल्में अभिनेता सलमान खान के साथ बनाई हैं। उनका कहना है कि फिल्में बनाने में अपने दिल की बातें माननी चाहिए न कि ट्रेंड्स के आधार पर सोचना चाहिए। 

बड़जात्या ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ मुझे कई बार कहा गया कि मैं फैमिली ड्रामा वाली फिल्में नहीं बनाऊं क्योंकि अब ऐसी फिल्मों को दर्शक देखना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन मेरे पास इससे भी ज्यादा संख्या वाले वे लोग हैं जिन्होंने मुझे कहा है कि मैं वैसी ही फिल्मे बनाऊं जैसा मैं बनाना चाहता हूं। एक फिल्म निर्माता ट्रेंड्स के आधार पर फिल्में नहीं बना सकता है।' 

निर्देशक ने कहा कि फिल्म उद्योग में कुछ ही निर्देशक हैं जो फैमिली ड्रामा जैसे विषयों पर फिल्म बनाने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि वह ‘हम चार’ को अपने प्रोडक्शन बैनर ‘राजश्री फिल्म्स’ के तहत प्रोड्यूस करके खुश हैं। 

इस फिल्म में अंशुमान मल्होत्रा, प्रीति कमानी, सिमरन शर्मा और तुषार पांडे्य हैं। यह फिल्म 15 फरवरी को रिलीज हो रही है।  

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच