लाइव न्यूज़ :

'द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगे 'मजदूरों के मसीहा' सोनू सूद? जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

By अमित कुमार | Updated: June 17, 2020 18:51 IST

फैंस बेसब्री के साथ अपने पसंदीदा 'द कपिल शर्मा शो' की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है शो की शूटिंग 24 जून से शुरू कर दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री को 20 जून से महाराष्ट्र सरकार की ओर से शूटिंग करने की इजाजत मिल चुकी है।कोरोना वायरस की वजह से शूटिंग पर रोक लगने के कारण पिछले तीन महीने से शो का एक भी नया एपिसोड शूट नहीं किया जा सका था। रिपब्लिक वर्ल्ड के मुताबिक 24 जून से कपिल शो की शूटिंग शुरू कर रहे हैं।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कॉमेडियन कपिल शर्मा का कॉमेडी शो लोगों के बीच कॉफी पॉपुलर है। द कपिल शर्मा शो के पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह शो टीआरपी के मामले में हमेशा टॉप पर बना रहता है। कोरोना वायरस की वजह से शूटिंग पर रोक लगने के कारण पिछले तीन महीने से शो का एक भी नया एपिसोड शूट नहीं किया जा सका था। 

हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने 20 जून से शूटिंग करने की इजाजत दे दी है। ऐसे में खबर आ रही है कि इस शो की शूटिंग 24 जून से शुरू की जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो लॉकडाउन के बाद इस शो के पहले गेस्ट सोनू सूद होंगे। रिपब्लिक वर्ल्ड के मुताबिक 24 जून से कपिल शो की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। थिएटर बंद होने से किसी भी कलाकार को प्रमोशन की जरुरत नहीं हैं ऐसे में कोरोना वॉरियर्स को शो में बुलाया जाएगा।

प्रवासी मजदूरों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आए सोनू सूद

सोनू सूद लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आए हैं। लॉकडाउन की वजह से घर जाने को मजबूर इन मजदूरों को सोनू लगातार घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। देश और राज्य की सरकार जो काम करने में विफल रही उसे सोनू सूद ने अकेले दम पर कर दिखाया। यही वजह है कि जब भी कोरोना वायरस के दौरान मजदूरों के हालातों पर बात होगी तो सोनू सूद का नाम जरुर आएगा।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे जमकर तारीफ

हजारों लोगों को उनके घर पहुंचाने के बाद भी सोनू सूद इस काम को जारी रखा है। अनलॉक 1 होने के बाद से ट्रेन और बसों की सुविधा होते हुए भी सोनू सूद लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए खड़े हैं। सोशल मीडिया के जरिए इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद से अक्सर लोग मदद मांगते रहते हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों की जिंदगी पहले से काफी बदल गई है। प्रवासी मजदूरों के अलावा भी कई जिंदगियों पर लॉकडाउन ने अपना गहरा असर छोड़ा है। अब तक हजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद को अक्सर लोग अपनी परेशानी बताते रहते हैं। 

टॅग्स :सोनू सूदद कपिल शर्मा शोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच