लाइव न्यूज़ :

प्रवासी मजदूरों की मदद करने वाले सोनू सूद की आरती उतारकर महिलाओं ने कहा- शुक्रिया, वीडियो वायरल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 8, 2020 11:28 IST

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए भगवान बनकर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की तारीफ इन दिनों हर जगह हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू ने हाल ही में 200 इडली वेंडर्स को मुंबई से तमिलनाडु रवाना किया है। इसके लिए कुछ महिलाओं ने सोनू की आरती उतारकर उनका शुक्रिया अदा किया।

लॉकडाउन में फंसे गरीब मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने वाले सोनू सूद की लोग न केवल तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनकी पूजा और आरती तक कर रहे हैं। सोनू ने हाल ही में 200 इडली वेंडर्स को मुंबई से तमिलनाडु रवाना किया है। इसके लिए कुछ महिलाओं ने सोनू की आरती उतारकर उनका शुक्रिया अदा किया। हाल ही में उत्तराखंड के 173 मजदूरों को चार्टर्ड विमान से उनके घर भेजा है। 

इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोनू का आभार माना और सब कुछ ठीक होने पर उत्तराखंड आने का न्यौता दिया। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने भी सोनू की इस दरियादिली की सराहना की। जवाब में सोनू ने ट्वीट किया, ''चलो अब उत्तराखंड में भी कांडाली का साग, गहत की दाल के परांठे पक्के हुए। जल्दी ही मिलते है मेरे उत्तराखंड के नए परिवार से।''

सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सोनू को अपनी परेशानी बताते हैं और इसके बाद वह उन्हें मदद का भरोसा देते हैं। ऐसा अब तक कई बार हो चुका है। लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं। सोनू इन दिनों असली हीरो की तरह से काम कर रहे हैं। 

दिन-प्रतिदिन सोनू सूद की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। यहां तक कि कुछ लोगों ने तो सोनू सूद को भगवान का दर्जा दे दिया है और वह रोज उनकी आरती-पूजा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें एक शख्स सोनू सूद की तस्वीर के आगे पूजा करते दिखाई दे रहा था।

टॅग्स :सोनू सूदप्रवासी मजदूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!