लाइव न्यूज़ :

दिलजीत दोसांझ के बाद अब किसानों के समर्थन में आए सोनू सूद, कहा- किसान का दर्जा मां-बाप से कम नहीं...

By अमित कुमार | Updated: December 6, 2020 13:50 IST

एक्टर सोनू सूद ने कोरोना काल से ही सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद ने किसानों का समर्थन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों किसान के हक के लिए कई तरह के मुहिम चलाए जा रहे हैं।

बॉलीवुड के कई सारे सेलेब्स इस समय किसानों आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शनिवार को सिंधु बॉर्डर पहुंच कर नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को अपना समर्थन दिया। अब कोरोना महामारी के दौरान आम लोगों के मसीहा सोनू सूद ने भी इस आंदोलन पर अपनी बात कही है। 

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि किसान का दर्जा मां-बाप से कम नहीं है। सोनू सूद के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में इससे पहले भी सोनू सूद ने एक ट्वीट किया था। सोनू ने किसान है तो हिंदुस्तान है लिखकर उनका हौसला बढ़ाया था। 

इससे पहले दोसांझ ने धरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलनरत किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार से हमारा सिर्फ यह निवेदन है कि वह किसानों की मांग पूरी करे। हर कोई यहां शांतिपूर्ण ढंग से बैठा है और पूरा देश किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि ट्विटर पर चीजों को घुमाया जाता है, मुद्दों को ना भटकाएं। वहीं, धरने में शामिल होने आए एक किसान को शुक्रवार रात एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। 

इस घटना में किसान के साथ कार चालक की भी मौत हो गई। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गांव रसोई के पास हुई। पुलिस ने बताया कि विपरीत दिशा से आए ईको वैन चालक ने धरने में शामिल होने आए एक किसान को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित हुई ईको वैन भी एक अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे किसान व ईको वैन चालक दोनों की मौत हो गई।

टॅग्स :सोनू सूदकिसान विरोध प्रदर्शनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच