लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद पर लगा फर्जीवाड़े का आरोप, यूजर ने कहा-मदद की अपील अक्टूबर में, नाम लिख लिया था सितम्बर में...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 28, 2020 12:35 IST

एक्सेल शीट के शीर्षक में 'सोनू सूद' लिखा भी प्रतीत हो रहा है, जिसे ब्लर कर दिया गया था। इसमें सितम्बर 25, 2020 की तारीख दर्ज है, जबकि ट्वीट लगभग एक महीने बाद का है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू के इस तरह तुरंत मदद की बात करने पर एक अन्य ट्वीटर यूजर ने सवाल खड़ा कर दिया। सोनू से जो प्रूफ शेयर किए वो सितंबर के हैं और मदद की गुहार अक्टूबर में लगाई गई

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की तारीफों के लिए फैंस के पास अब शब्द कम पड़ रहे हैं। सोनू सूद लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद के काम से प्रभावित होकर कई लोगों ने उनके लिए कुछ स्पेशल किया है। सोनू सूद की फैंस की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। अब सोनू पर फर्जीवाड़े का भी आरोप लग रहा है।

 सोनू सूद की ने कई मजदूरों को घर पहुँचाया। हालाँकि, अब मदद को लेकर किए गए कुछ ट्वीट्स में हुई गड़बड़ियों के कारण वो फिर से विवादों का विषय बन रहे हैं। सोनू सूद से मदद माँगने वाले ट्विटर अकाउंट या तो गायब हो चुके हैं, या फिर उनमें झोल नजर आ रहा है, जिन्हें लेकर अब सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

हाल ही में ‘@SnehalMisal8 ने सोनू सूद को अक्टूबर 20 को ट्वीट कर के अपने बेटे की ओपन हार्ट सर्जरी के लिए सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी। उक्त ट्विटर यूजर ने बताया कि उसके बेटे का शरीर 100% ऑक्सीजन लेवल पर नहीं जा पाता है और 30% तक गिर जाता है।

इस ट्वीट के 5 दिन बाद अभिनेता सोनू सूद ने रिप्लाई करके लिखा कि कल आपके बेटे को मुंबई के SRCC अस्पताल में एडमिट कराया जाएगा और इसी सप्ताह सर्जरी के लिए समय भी तय कर दिया जाएगा। लेकिन, ट्विटर पर कुछ लोगों ने इस ट्वीट को पीआर स्टंट बताया है।

सोनू के इस तरह तुरंत मदद की बात करने पर एक अन्य ट्वीटर यूजर ने सवाल खड़ा कर दिया। उसने अपने ट्वीट में लिखा,'नया ट्वीटर अकाउंट, केवल 2-3 फॉलोअर्स, एक ट्वीट, सोनू को कभी टैग नहीं किया, कोई जगह का नाम नहीं, कांटेक्ट डिटेल्स और ईमेल एड्रेस भी नहीं। लेकिन किसी तरह सोनू सूद ने इस ट्वीट को ढूंढ लिया और मदद कर दी। अधिकतर वे ट्वीटर अकाउंट्स जिनकी मदद की गई, उन्होंने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए। ऐसे ही काम करती हैं पीआर टीम।'

ऐसे में सोनू ने भर्ती करवाए गए बच्चे के अस्पताल के कागज का प्रूफ अटैच करते हुए लिखा,'यह सबसे बढ़िया बात है, भाई। मैं जरूरतमंदों को ढूंढ़ लेता हूं और किसी तरह वे मुझे। यह नियत की बात है,लेकिन आप नहीं समझोगे। मरीज कल एसआरसीसी अस्पताल में होगा, कृपया अपनी तरफ से कुछ करें। उसके लिए कुछ फल भेंजे। कोई जिसके पास केवल 2-3 फॉलोअर्स हैं, वह ज्यादा फॉलोअर्स वाले आदमी से कुछ प्यार पाकर खुश होगा।'

लेकिन ये सफाई पर भी सानू सूद फंस गए हैं। दरअसल सोनू से जो प्रूफ शेयर किए वो सितंबर के हैं और मदद की गुहार अक्टूबर में लगाई गई। सोनू सूद ने 1 महीने पहले ही एक्सेल शीट तैयार कर ली थी, क्या वो अंतर्यामी हैं? वहीं कुछ लोगों ने अभिनेता से पूछा कि क्या वो एक महीने पीछे चल रहे हैं?

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच