लाइव न्यूज़ :

अपने जन्मदिन पर प्रवासियों को सोनू सूद ने दिया बड़ा तोहफा, 3 लाख नौकरियां देने का ऐलान

By अमित कुमार | Updated: July 30, 2020 12:43 IST

पिछले कुछ महीनों से सोनू सूद लगातार सुर्खियों में हैं। ऐसे में वह अपने जन्मदिन को भी एक खास दिन बनाना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए सोनू सूद ने प्रवासियों को बड़ा तोहफा दिया है।कोरोना वायरस महामारी के दौरान सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों और इससे परेशान अन्य लोगों की काफी मदद की है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। 30 जुलाई 1973 को पंजाब के मोगा में जन्मे सोनू आजकल फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी के दौरान उन्होंने प्रवासी मजदूरों और इससे परेशान अन्य लोगों की काफी मदद की है। यही नहीं, अभिनेता लगातार लोगों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा रहे हैं।

अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए सोनू सूद ने प्रवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वे अब प्रवासियों को नौकरी दिलवाने में मदद करेंगे। सोनू सूद ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। सोनू सूद बर्थडे पार्टी मनाने के बजाए जरूरतमंद लोगों की मदद कर आज के दिन को खास बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर सोनू ने कही यह बात

सोनू सूद ने सोशल मीडिया ट्वीट कर लिखा- मेरे जन्मदिन के अवसर पर मेरे प्रवासी भाइयों के लिए http://PravasiRojgar.com का 3 लाख नौकरियों के लिए मेरा करार। ये सभी अच्छे वेतन, PF,ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। धन्यवाद AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co , Portea और अन्य सभी का। 

बॉलीवुड के सफल अमिनेताओं में होती है सोनू सूद की गिनती

बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाले सोनू मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट के प्रतिभागी भी रह चुके हैं। साल 1999 में आई तमिल फिल्म 'कल्लाझागर' के जरिए सोनू ने अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था। सोनू सूद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और पंजाबी इंडस्ट्री में भी काफी नाम कमा चुके हैं। सोनू सूद उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्हें फैंस नेगेटिव रोल के अलावा हीरो की भूमिका में भी काफी पसंद करते हैं।

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच