आर्थिक तंगी से जूझ रहा है 'मुन्ना भाई' का एक्टर, एक बार फिर से सोनू सूद ने बढ़ाए मदद के हाथ
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2020 13:01 IST2020-06-14T13:01:44+5:302020-06-14T13:01:44+5:30
सोनू को जब एक्टर की आर्थिक हालत का पता लगा तो उन्होंने एक्टर को 18 जून से पहले घर भेजने का वादा कर दिया है।

सोनू सूद ने फिर से बढ़ाए मदद के हाथ (सोशल मीडिया फोटो)
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की जितनी तारीफ की जाए कम है। वह लगातार लोगों की परेशानियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। सोनू सूदप्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। हजारों लोगों को उनके घर पहुंचाने के बाद भी सोनू सूद इस काम को जारी रखा है। अनलॉक 1 होने के बाद से ट्रेन और बसों की सुविधा होते हुए भी सोनू सूद लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए खड़े हैं।
सोशल मीडिया के जरिए इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद से अक्सर लोग मदद मांगते रहते हैं। सोनू सूद (Sonu Sood) अपनी फिल्म आर राजकुमार के सह-कलाकार सुरेंद्र राजन (Surendra Rajan) की सहायता के लिए आगे आए हैं। सुरेंद्र राजन मुंबई में एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मार्च में आए थे, उसी समय लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी, और तभी से वे मुंबई में फंसे हुए हैं।
लॉकडाउन के कारण लोगों की जिंदगी पहले से काफी बदल गई है। प्रवासी मजदूरों के अलावा भी कई जिंदगियों पर लॉकडाउन ने अपना गहरा असर छोड़ा है। अब तक हजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद को अक्सर लोग अपनी परेशानी बताते रहते हैं।
